healthplanet.net

Posted on

किडनी में स्टोन होने की वजह
शरीर में पानी की कमी, पथरी का मुख्य कारण है। दरअसल, यूरिक एसिड (मूत्र का एक घटक) पतला करने के लिए पर्याप्त पानी चाहिए होता है और ऐसा न होने पर मूत्र अधिक अम्लीय बन जाता है। यह अम्लीय गुर्दे की पथरी बनने का मुख्य कारण होता है।

पानी काम पीना

कहा गया है जल ही जीवन है। हमारे शरीर के लिए पानी पीना बहुत जरूरी है। जो लोग कम पानी पीते है उन्हें कुछ समय बाद कुछ न कुछ बीमारी हो ही जाती है इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। कम पानी पीने से किडनी में स्टोन होने का खतरा बढ़ जाता है। बता दें आपको एक दिन में 6-8 गिलास पानी पीना ही चाहिए।

खाना

हमे समय में सही भोजन करना चाहिए। वही जो लोग अपने डाइट में बहुत ज्यादा प्रोटीन की मात्रा, नमक और चीनी शामिल करते हैं, तो इससे किडनी स्टोन होने का खतरा बढ़ जाता है। जो लोग ज्यादा नमक खाते हैं उन्हें भी ऐसी बीमारी हो सकती है।

मोटापा

आज कल के खान-पान से मोटापा आम बात हो गई है, लेकिन मोटापा एक ऐसी समस्या है जो कई बीमारियों को बढ़ाती है। मोटापे की वजह से बॉडी मास इंडेक्स बढ़ जाता है। इससे किडनी में स्टोन का खतरा बढ़ जाता है। वजन को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है।

सर्जरी

अगर आपकी कोई सर्जरी हुई है या फिर आप पहले से किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो स्टोन का खतरा बढ़ जाता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info