Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
बहुत खतरनाक होता है बार-बार गर्भपात करवाना, सेहत पर पड़ता है बुरा असर
एक बार गर्भपात करवाने से सर्वाइकल कैंसर का रिस्क तो ढाई गुना तक बढ़ जाता है। दो या उससे अधिक गर्भपात कराने पर यह खतरा चार गुना बढ़ जाता है। ऐसी महिला जो बार-बार गर्भपात करवाती हैं, उनमें विकलांग बच्चे को जन्म देने का खतरा भी बढ़ जाता है। पीआईडी यानी पेल्विक इनफ्लेमेटरी डिजीज, एक जानलेवा बीमारी है।
गर्भपात करवाने से होता है नुकसान-
बच्चा गिरना: क्या आपको पता है गर्भपात कराने से गर्भाशय ग्रीवा क्षतिग्रस्त हो जाती है जिसके चलते आगे गर्भपात में परेशानी होती है। अगर गर्भपात के दौरान बच्चेदानी खराब हो जाती है तो यह बच्चे के लिए और आपके लिए खतरनाक होता है।
समय पूर्व प्रसव होना: ज्यादा गर्भपात कराने से पूर्व प्रसव के अवसर बढ़ जाते हैं और गर्भ नाल इससे गलत रूप से बढ़ जाती है।
अस्थानिक गर्भावस्था: अगर आप ज्यादा बार गर्भपात कराते है तो अस्थानिक गर्भधारण का खतरा होता है। अस्थानिक गर्भावस्था जीवन के लिए खतरनाक होता है और इससे प्रजनन क्षमता भी कम हो सकती है।
पेडू के सूजन: पेडू के सूजन की बीमारी अधिक गर्भपात करने की वजह से होता है। पीआईडी बहुत ही खतरनाक बीमारी है जिसकी वजह से बांझपन भी हो सकता है। यह फैलोपियन ट्यूब के ऊतकों पर घाव पैदा कर सकती है, जिससे प्रजनन क्षमता में कमी होती है।
एन्डोमिट्राइटिस: 20 से 29 वर्ष की महिलाएं खास तौर पर इसकी शिकार ज्यादा होती हैं।
गर्भाशय में छेद होना: 2-3 प्रतिशत मरीजों में यह परेशानी होती है जो महिलाएं पहले बच्चे को जन्म दे चुकी हैं। उनमें यह अधिक देखा गया है। इस समस्या से प्रभावित मरीजों में कई बार गर्भपात के दौरान सामान्य एनेस्थेसिया भी देना पड़ता है।
| --------------------------- | --------------------------- |