Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
1 अमोक्सिसिलिन ( Amoxicillin )
एमोक्सिसिलिन एक पेनिसिलिन एंटीबायोटिक साल्ट है, जो बैक्टीरिया से लड़ने में सहायता करता है। यह बैक्टीरिया से होने वाले अलग-अलग प्रकार के इंफेक्शन के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाती है। जिसमें टॉन्सिलिटिस, ब्रोंकाइटिस, निमोनिया और कान, नाक, गले, त्वचा या यूरिनरी ट्रैक का संक्रमण शामिल है।
2 एज़िथ्रोमाइसिन ( Azithromycin )
कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के दौरान आपने एज़िथ्रोमाइसिन एंटीबायोटिक टेबलेट का नाम जरूर सुना होगा। सरकार द्वारा जारी किए गए मेडिकेशन में इस दवा का जिक्र किया गया था। कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रहे मरीजों को भी यह दवा दी जा रही थी। ऐसा इसलिए था क्योंकि एज़िथ्रोमाइसिन एक एंटीबायोटिक है, जो बैक्टीरिया से लड़ता है।
एज़िथ्रोमाइसिन का उपयोग बैक्टीरिया के कारण होने वाले कई अलग-अलग प्रकार के संक्रमणों के इलाज के लिए किया जाता है- जैसे कि श्वसन संक्रमण, त्वचा में संक्रमण, कान में संक्रमण, आंखों में संक्रमण और यौन संचारित रोग।
ऐसा बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि इस एंटीबायोटिक का सेवन केवल इन्हीं समस्याओं के लिए किया जा रहा हो। डॉक्टर द्वारा कई बार अन्य बीमारियों के लिए भी हालात को देखते हुए इन दवाइयों का सेवन करने की सलाह दी जाती। लीवर की समस्या वाले लोगों को इस एंटीबायोटिक का सेवन नहीं करना चाहिए।
3 डॉक्सीसैकलिन ( Doxycycline or Tetracycline )
डॉक्सीसैकलिन एक टेट्रासाइक्लिन एंटीबायोटिक है जो शरीर में बैक्टीरिया से लड़ने और उन्हें खत्म करने का काम करती है। इसका उपयोग अलग-अलग प्रकार के बैक्टीरियल इनफेक्शन के लिए किया जाता है। जैसे कि मुंहासे, यूनरी ट्रैक इनफेक्शन, आंतों में संक्रमण, श्वसन संक्रमण, आंखों में संक्रमण, सूजाक, क्लैमाइडिया, पीरियोडोंटाइटिस आदि।
4 मेट्रोनिडाजोल (metronidazole)
मेट्रोनिडाजोल एंटीबायोटिक का उपयोग योनि बैक्टीरियल संक्रमण, पेट, यकृत, त्वचा, जोड़ों, मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी, फेफड़े, हृदय या रक्तप्रवाह के बैक्टीरियल इनफेक्शन के इलाज में किया जाता है। कई बार इस एंटीबायोटिक का सेवन ट्राइकोमोनिएसिस की बीमारी से जूझ रहे रोगियों के इलाज के लिए भी किया जाता है। जो एक परजीवी के कारण होने वाली यौन संचारित बीमारी है।
5 सेफैलेक्सिन ( Cephalexin )
सेफैलेक्सिन आपके शरीर में बैक्टीरिया से लड़कर उन्हें मारने का काम करता है। सेफैलेक्सिन का उपयोग श्वसन संक्रमण, कान में संक्रमण, त्वचा संक्रमण और हड्डी में संक्रमण शामिल हैं। सेफैलेक्सिन का उपयोग वयस्कों और कम से कम 1 वर्ष के बच्चों में संक्रमण के इलाज के लिए भी किया जाता है।
| --------------------------- | --------------------------- |