Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
एक दिन में कितने पुश अप करना होता है फायदेमंद, जानें Pushups के फायदे
पुशअप्स हमारे शरीर की मजबूती के लिए काफी फायदेमंद है. इसलिए चाहे जिम जाने वाले लोग हों या अखाड़े में पहलवानी करने वाले लोग, हर कोई पुशअप करना पसंद करता है. पुशअप्स को आप घर या कहीं भी कर सकते हैं. यह जितनी प्रभावशाली एक्सरसाइज है, उतना ही इसे करना आसान है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको एक दिन में कितने
पुशअप्स करने चाहिए और पुश अप के फायदे (benefits of push ups) क्या हैं?
एक दिन में कितने पुश अप करने चाहिए? (How many push ups in a day?)
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि एक दिन में कितने पुश अप करने चाहिए, तो इसका जवाब है कि ऐसा कोई नियम नहीं है. हालांकि, एक्सरसाइज करने वाले लोगों से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि एक स्वस्थ व्यक्ति एक बार में औसतन 20-25 पुशअप्स कर सकता है. हालांकि, नियमित अभ्यास से यह गिनती 40-50 या उससे ज्यादा भी बढ़ाई जा सकती है.
पुश अप्स करने के फायदे (Benefits of Push ups)
पुश अप्स करने से निम्नलिखित फायदे प्राप्त होते हैं. जैसे-
पुश अप्स आपकी अपर बॉडी (शरीर का ऊपरी हिस्सा) को मजबूत बनाने में मदद करता है. इससे छाती, कंधे, हाथ ताकतवर बनते हैं और मसल्स उभरती हैं.
पुश-अप्स को अगर सही तरीके से किया जाए, तो यह अपर बॉडी के साथ पेट की मांसपेशियों के लिए भी फायदेमंद है. इससे शरीर की स्थिरता भी बढ़ती है.
आप पुश-अप्स को कार्डियो वर्कआउट (Push ups in cardio workout) में भी शामिल कर सकते हैं. इसे करने से आपका दिल ज्यादा तेज धड़कने लगता है और खून को पंप करने की उसकी क्षमता बढ़ती है.
यह एक शारीरिक वजन उठाने वाली एक्सरसाइज है, इसलिए यह हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करती है.
पुश-अप्स करने से झुके हुए कंधे या रीढ़ की हड्डी को सीधा होने में मदद मिलती है. जिससे आपका बॉडी पोस्चर सुधर जाता है.
| --------------------------- | --------------------------- |