healthplanet.net

Posted on

ओवरियन सिस्ट से बचाव के उपाय (How to Prevent Ovarian Cyst)

आम तौर पर भोजन और जीवनशैली में थोड़ा बदलाव लाने पर ओवरियन सिस्ट से बचा जा सकता है। जैसे-

-रोजाना प्राणायाम और योगाभ्यास करें।
-प्रोटीन को अपनी डायट में शामिल करें।
-रेशेदार फलों का सेवन करें।
-हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें।
-भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करें।
-रात को जल्दी सोने का अभ्यास करें ताकि प्रात:काल जल्दी उठें।
-घर में बनाए गए व्यंञ्जनों का सेवन करें।



इन खाद्य पदार्थों से करें परहेज :

डिब्बा बन्द भोजन का प्रयोग न करें।
पिज्जा, बर्गर आदि खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
पेप्सी, कोक आदि ड्रिंक्स न लें।
मैदे से बनी चीजों का सेवन न करें।
ज्यादा तेल में तली चीजों का सेवन न करें।
रात को सोने से पहले भारी भोजन का सेवन न करें।
समय पर भोजन का सेवन करें।
फास्ट फूड, जंक फूड का त्याग करें।
पेप्सी, कोक, मिरिंडा आदि पेय पदार्थों को त्याग कर फ्रेश जूस का सेवन करें।
मैदे से बने व्यंञ्जनो को न खाएँ।
मिर्च, मसालेदार भोजन का सेवन न करें।


ओवरियन सिस्ट के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies for Ovarian Cyst)

आमतौर पर ओवरियन सिस्ट से राहत पाने के लिए लोग पहले घरेलू नुस्खें आजमाते हैं। चलिये जानते हैं कि ऐसे कौन-कौन-से घरेलू उपाय हैं जो ओवरियन सिस्ट दूर करने में सहायता करते हैं-


ओवरियन सिस्ट के परेशानी को करे कम अरंडी तेल की सिकाई (Castor Oil Benefit to Get Relief from Ovarian Cyst in Hindi)

सबसे पहले एक बड़े कपड़े को दो या तीन बार फोल्ड कर लें। कपड़ा इतना बड़ा होना चाहिए कि वह आपके पेट के निचले हिस्से को अच्छे से कवर हो सके। अब इस कपड़े को अरंडी के तले में डूबो दें फिर इस कपड़े को पेट के निचले हिस्से में कवर करके गर्म पानी की बोतल को कपड़े के उपर रखकर 10 से 15 मिनट तक सिकाई करें। ओवेरियन सिस्ट के उपचार में अरंडी तेल का उपचार बहुत फायदेमंद होता है।



ओवरियन सिस्ट कम करने में फायदेमंद सेंधा नमक (Rock Salt Beneficial to Relieve from Ovarian Cyst in Hindi)

एक चम्मच सेंधा नमक को पानी से भरे गर्म पानी के टब में डालें। अब इस टब में 20 से 30 मिनट के लिए अपने निचले भाग को डूबो कर रखे। ऐसा करने से दर्द में आराम मिलता है।


गर्म सिकाई दिलाये ओवरियन सिस्ट के दर्द से राहत (Hot Compress Beneficial to Ease from Ovarian Cyst in Hindi)

गर्म पानी की बोतल को 10 से 15 मिनट के लिए अपने पेट के निचले हिस्से में सिकाई करें, ऐसा करने से पेट के निचले हिस्से में हो रहे दर्द में काफी आराम मिलता है।


ओवरियन सिस्ट में लाभकारी हर्बल चाय (Herbal Tea Beneficial to ease from Ovarian Cyst in Hindi)

हर्बल चाय अंडाशय में सिस्ट के इलाज (ovarian cyst treatment)और दर्द के लिए बहुत लाभकारी होता है।




ओवरियन सिस्ट कम करने में फायदेमंद सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar Benefit to Get Relief from Hemorrhagic Cyst in Hindi)

सेब का सिरका का प्रयोग ओवेरियन सिस्ट में बहुत कारगर साबित होता है क्योंकि ओवेरियन सिस्ट पोटेशियम की कमी के कारण होता है इसलिए सेब के सिरके का प्रयोग करने से ये पोटेशियम की कमी को पूरा करता है और ओवेरियन सिस्ट को सिकुड़ने और कम करने में मदद करता है।




ओवरियन सिस्ट में लाभकारी है चुकंदर (Beetroot Beneficial to Get Relief from Hemorrhagic Cyst in Hindi)

चुकंदर हमारे शरीर के सिस्टम से विषाक्त पदार्थों को साफ कर लीवर की क्षमता को बढ़ाता है। इसके साथ ही इसके अल्कलाइन गुण शरीर में एसिडिटी को संतुलित करते हैं।


ओवरियन सिस्ट में फायदेमंद अदरक (Ginger Beneficial in Ovarian Cyst in Hindi)

सूजन दूर करने के लिए अदरक एक बहुत ही अच्छी औषधि है। अदरक गर्म होने से शरीर में गर्माहट उत्पन्न करता है जिससे मासिक धर्म के दौरान होने वाली पीड़ा दूर हो जाती है।




ओवरियन सिस्ट से दिलाये राहत अलसी के बीज (Benefit of Flaxseed Help to Ease in Hemorrhagic Cyst in Hindi)

अलसी शरीर में एस्ट्रोजन एवं प्रोजेस्ट्रोन का संतुलन बनाए रखता है। अलसी का सेवन करने से सिस्ट दूर हो जाती है। अलसी के बीज में फाइबर अधिक पाया जाता है जिससे शरीर में से नुकसानदायक टॉक्सिन्स एवं अन्य नुकसान करने वाले तत्व बाहर निकल जाते हैं।




ओवरियन सिस्ट के दर्द से दिलाये राहत बादाम (Almond Beneficial to Fight with Ovarian Cyst in Hindi)

बादाम सिस्ट के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसमें मैग्नीशियम की मात्रा अधिक होती है जिससे ओवेरियन के दर्द से राहत मिलती है। इसलिए भुने हुए बादाम का सेवन करें। आप बादाम के तेल से पेट के आस-पास की जगह पर मालिश भी कर सकते हैं।



ओवरियन सिस्ट कम करने में फायदेमंद पानी (Sufficient Water Intake Help to Ease Pain of Ovarian Cyst in Hindi)

ओवेरियन सिस्ट से पीड़ित महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। नारियल पानी महिलाओं के लिए बहुत लाभदायक होता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info