healthplanet.net

Posted on

आंतों की कमजोरी के लक्षण-

1. ऑयली या दुर्गंधयुक्त मल

आंतों की कमजोरी के कारण आपका मल ऑयली या ज्यादा दुर्गंध दे सकता है। दरअसल, ये इस वजह से होता है कि जब आपके आंत खाने को सही से पचा नहीं पता और फैट और प्रोटीन जैसे न्यूट्रीएंट्स मल के द्वारा बाहर आते हैं और ये ऑयली और दुर्गंधयुक्त मल का कारण बनते हैं।

2. थकान और कमजोरी

आंतों की कमजोरी के कुछ शुरुआती लक्षणों में थकान और कमजोरी भी है। दरअसल, आंतों की कमजोरी के कारण शरीर में न्यूट्रीएंट्स और विटामिन की कमी हो जाती है। इससे शरीर कमजोर हो जाता है और थकान बनी रहती है। तो, ऐसे में आंतों की कमजोरी के इन लक्षणों से बचें।

3. भूख ना लगना और मतली

भूख ना लगना और मतली, आंतों की कमजोरी के कुछ मुख्य लक्षणों में से एक है। दरअसल, जब आपके आंत सही से काम नहीं कर रहे होते हैं तो इससे डाइजेशन खराब रहता है जिससे भूख नहीं लगती। इसके अलावा आपको मतली की समस्या भी नहीं होती है।

4. ब्लोटिंग और डायरिया

ब्लोटिंग और डायरिया, दोनों ही आंतों की कमजोरी के लक्षणों में से हैं। दरअसल, जब आपका डाइजेशन सही नहीं होता है गैस और अपच की समस्या बनी रहती है। इससे ब्लोटिंग और डायरिया होता रहता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info