healthplanet.net

Posted on

Health Tips : आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अपने डाइट में शामिल करें ये जूस -

गाजर का जूस – आंखों की रोशनी के लिए गाजर का जूस बहुत फायदेमंद माना जाता है. गाजर में विटामिन ए होता है जो आंखों की रोशनी के लिए बहुत जरूरी है. गाजर के जूस का सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है. इससे आपको आंखों के चश्मे से बहुत जल्द छुटकारा मिल सकता है. आप चाहें तो टमाटर के रस में गाजर का रस भी मिला सकते हैं.

पालक का जूस – हरी पत्तेदार सब्जियां आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद करती हैं. हरी पत्तेदार सब्जियां सिर्फ आंखों के लिए ही नहीं सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं. खासकर पालक का जूस बहुत ही सेहतमंद होता है. अगर आप रोजाना एक गिलास पालक के जूस को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो आपकी आंखों की रोशनी धीरे-धीरे बेहतर होने लगेगी. पालक विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, मैग्नीशियम, मैंगनीज और आयरन से भरपूर होता है.

आंवला जूस – आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आंवले का जूस काफी मददगार होता है. आंवले में विटामिन सी होता है जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है. आंवला को आप किसी भी तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं. आप चाहें तो कच्चा आंवला भी खा सकते हैं. आप आंवला जैम या कैंडी भी बना सकते हैं. आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए ये जूस काफी असरदार होता है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info