Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
RBC बढ़ाने के लिए लें आयरन
आयरन की कमी से हीमोग्लोबिन कम हो जाता है और रेड ब्लड सेल्स कम हो जाती हैं। इसलिए लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या बढ़ाने के लिए आयरन वाले फूड्स खाएं। नट्स, बीन्स, किशमिश, दाल, सीफूड, चिकन आदि खाकर आयरन मिलता है।
कॉपर भी लें
आयरन का इस्तेमाल करने के लिए शरीर को कॉपर की जरूरत होती है। इसलिए आरबीसी काउंट बढ़ाने के लिए आयरन के साथ कॉपर रिच फूड्स खाना जरूरी है। आप शेलफिश, साबुत अनाज, नट्स, बीज, चॉकलेट, जानवरों का लिवर खाकर पर्याप्त कॉपर पा सकते हैं।
विटामिन बी12 बढ़ाता है रेड ब्लड सेल्स
रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने के लिए शरीर में विटामिन बी12 की कमी ना होने दें। इस विटामिन को लेने के लिए डाइट में मीट, चिकन, मछली, दूध, चीज़, अंडे और फोर्टिफाइड फूड्स शामिल करें।
विटामिन ए से बढ़ेगी लाल रक्त कोशिका
विटामिन ए की पर्याप्त मात्रा रखने से भी लाल रक्त कोशिकाओं में इजाफा होता है। आपको इसके लिए मछली, अंडा, जानवरों का लिवर, डेयरी उत्पाद, हरी-पत्तेदार सब्जियां, लाल व पीली सब्जियां, टमाटर आदि खाना चाहिए। क्योंकि ये फूड्स भरपूर मात्रा में विटामिन-ए देते हैं।
फोलिक एसिड (विटामिन बी9)
विटामिन बी9 को फोलिक एसिड भी कहा जाता है। स्टडी में देखा गया है कि जो लोग विटामिन बी9 लेते हैं, उनका आरबीसी काउंट सही रहता है। इस विटामिन को लेने के लिए पालक, जानवरों का लिवर, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज खा सकते हैं।
सप्लीमेंट्स की जरूरत भी होती है
अगर आप फूड और डाइट से रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने वाले विटामिन व मिनरल्स नहीं ले पा रहे हैं, तो डॉक्टर इनके सप्लीमेंट्स की सलाह भी दे सकता है। क्योंकि, विटामिन और मिनरल्स की कमी पूरी करने के लिए सप्लीमेंट एक बेहतर विकल्प होता है।
| --------------------------- | --------------------------- |