छींक आने से क्या फायदा होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 16:07

अक्सर जब भी हम किसी काम से बाहर जा रहे होते हैं और कोई दूसरा व्यक्ति छींक दे, तो इसकी वजह से हमारे मन में कई सवाल आने लग जाते हैं। लेकिन छींक आना किसी शुभ और अशुभ का संकेत नहीं होता। बल्कि छींक आना शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है। क्योंकि यह शरीर की रक्षात्मक प्रतिक्रिया की तरह काम करता है। छींक आना एक नॉर्मल प्रक्रिया है। हमारे शरीर में कई ऐसी चीज होती है इसको लोग गलत समझते हैं लेकिन उसकी वजह से सेहत को लाभ होता है। वैसे ही छींक आना भी होता है। जानते हैं इसके क्या फायदे हैं।

शरीर के लिए कैसे फायदेमंद है छींक आना -

जब भी किसी को छींक आती है तो इससे व्यक्ति की नाक और उससे जुड़े हिस्से में मौजूद बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं। छींक की वजह से छाती की मान्पेसियाँ फूलती हैं और गले की मान्पेसियाँ आराम करती हैं। इसी प्रक्रिया के दौरान गले में बनी हवा हमारी नाक और मुंह के जरिये तेजी से बाहर निकलती है, जिसे छींक कहते हैं।

दिमाग के लिए छींक के फायदे -

कहा जाता है कि जब भी किसी को छींक आती है तो इससे दिमाग को फायदा होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब कोई व्यक्ति छींकता है, तो उस समय थोड़ी देर के लिए व्यक्ति का नाक और गला काफी आरामदायक महसूस करता हैं। इसी दौरान दिमाग में एक हार्मोन बनता है, जो दिमाग को अच्छा महसूस कराता है। इसी कारण से कई लोग जबरदस्ती नाक में कुछ डालकर छींक लाने का प्रयास करते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info