छोटे बच्चों के बालों में कौन सा तेल डालना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 17th Oct 2022 : 14:53

बचपन से अगर बच्चे की अच्छी देखभाल की जाए तो बच्चे का स्वास्थ्य अच्छा रहता है. बचपन में बच्चे को जैसा खिलाया-पिलाया जाता है, बड़े होकर बच्चे में वही झलकता है. इसलिए शिशु की देखभाल पूरी सावधानी के साथ की जानी चाहिए. बचपन में बच्चे को सुलाते समय मां बहुत सावधानी बरतती हैं, जिससे बच्चे का सिर सीधा और सुडौल बना रहे. इसी तरह बच्चे के बालों के लिए मालिश भी बहुत जरूरी है. इसके लिए आपको बच्चे की सिर की मालिश करते वक्त सही तेल का चुनाव करना बहुत जरूरी है. आज हम आपको बच्चों के सिर की मालिश करने के लिए कुछ ऐसे तेलों के बारे में बता रहे हैं जिससे शिशु के हेयर की ग्रोथ अच्छी होगी और बाल हेल्दी रहेंगे.

शिशु के सिर की मालिश से फायदे
1- बचपन से ही अगर शिशु के सिर की अच्छी तरह मालिश की जाए तो बच्चों के बालों की ग्रोथ काफी अच्छी रहती है.
2- बच्चों को सिर में तेल की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है और त्वचा को मॉश्चराइज करने में भी मदद मिलती है.
3- तेल से मालिश करने पर बच्चे को सिरदर्द से भी राहत मिलती है.
4- बच्चे के सिर की मालिश करने से अच्छी नींद आती है. इसलिए सिर की मालिश करना जरूरी है.
5- मालिश करने से बच्चा रिलैक्स होता है और सिर में ठंडक पहुंचती है.

कौन से तेल से करनी चाहिए शिशु के बालों की मालिश

सरसों का तेल- सरसों के तेल से बच्चे के सिर की मालिश करना काफी फायदेमंद होता है. सरसों के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, ओमेगा 3 और 6 फैटी एसिड होता है जिससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है. सरसों के तेल से रूसी और खुजली भी दूर हो जाती है. सरसों के तेल से बच्चे के सिर की मालिश करना फायदेमंद होता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info