छाले कैसे मिटाएं?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 14:05

आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

मुंह के छालों को दूर करने का एक बहुत पुराना घरेलू नुस्खा है देसी घी का. रात को सोने से पहले प्रभावित हिस्से पर देसी घी लगाएं. इसे रात भर लगे रहने दें. ऐसा करने से दो-तीन दिनों में ही छाले ठीक हो जाएंगे.

लहसुन की मदद से आप मुंह के छालों से छुटकारा पा सकते हैं. एंटीबायोटिक गुण से भरपूर लहसुन, छालों को दूर करने में मदद करता है. इसके लिए आप लहसुन की दो से तीन कलियां लेकर इसका पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को प्रभावित हिस्से पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें. ऐसा करने से मुंह के छालों से जल्द राहत मिलेगी.

पान के पत्तों का इस्तेमाल कर के भी आप मुंह के छालों को दूर कर सकते हैं. इसके लिये आप पान के पत्ते में कत्था लगाकर खायें. जल्द ही मुंह के छाले ठीक होने लगेगें.

एंटी-बैक्टीरियल गुण से भरपूर टी ट्री ऑयल को छालों के ऊपर लगाने से बहुत जल्दी फायदा मिलता है. एक दिन में तीन से चार बार इसे प्रभावित जगह पर लगाने से आराम होगा.

एलोवेरा के इस्तेमाल से प्रभावित जगह की जलन कम हो जाती है. साथ ही एलोवेरा में मौजूद रासायनिक पदार्थ जख्म को जल्दी भरने का काम करते हैं.

छालों पर ठंडी चीज लगाने से बहुत जल्दी फायदा होता है. साथ ही ये दर्द और सूजन को भी कम करने का कम करता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info