छाती में जमा कफ कैसे दूर करें?HealthPlanet

Posted on Thu 1st Dec 2022 : 13:52

आसानी से राहत पाएं छाती में जमा कफ से, इन घरेलू उपायों की आज ही लें मदद

यदि आपकी छाती या सीने में कफ जमा हो गया है तो ऐसे में कुछ घरेलू उपायों की मदद से इस समस्या को दूर किया जा सकता है. जानते हैं सीने से कफ को निकालने के घरेलू उपाय...

कुछ लोग रात को सोते सोते अचानक से जग जाते हैं ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उन्हें सही से सांस नहीं आती. इसके पीछे कारण हो सकता है छाती में जमा कफ, छाती में जमा कफ के कारण लोग सही से साथ नहीं ले पाते हैं और उन्हें बार-बार कफ या बलगम का भी सामना करना पड़ता है. ऐसे में बता दें कि कुछ घरेलू उपायों के इस्तेमाल से छाती में जमा कफ को दूर किया जा सकता है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि आप छाती में जमा कफ से परेशान हैं तो कौन-से घरेलू उपाय इस समस्या को दूर कर सकते हैं.
छाती में जमा कफ कैसे दूर करें
छाती में जमा कफ को दूर करने में पुदीने का तेल काम आता है. ऐसे में गर्म पानी लें और उसमें पुदीने के तेल की कुछ बूंदें डालें. इस पानी की भाप लें. ऐसा करने से जमा कफ जल्दी ही निकल सकता है.

गुनगुने पानी में शहद और नींबू के सेवन से भी इस समस्या को दूर किया जा सकता है. ऐसे में आप एक गिलास गुनगुना पानी लें और उसमें एक चम्मच शहद और आधा नींबू डालें. अब बने मिश्रण को अच्छे से घोलकर सेवन करें. ऐसा करने से छाती में जमा कफ दूर हो सकता है.

छाती में जमा कफ को दूर करने में नमक के गरारे भी आपके बेहद काम आ सकते हैं. ऐसे में आप एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच नमक डालें और उसके बाद गरारे करें. गरारा करते वक्त ध्यान रहे कि पानी पेट में ना जाए. ऐसा करने से भी कफ को बाहर निकाला जा सकता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info