उम्र के अनुसार हमारा वजन कितना होना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 9th Mar 2023 : 12:17

उम्र के हिसाब से वजन कितना होना चाहिए

जैसा कि हमने आपको बताया कि कम या ज्यादा वजन कई बीमारियों को आमंत्रित करता है। ऐसे में अगर आप अपनी उम्र के हिसाब से वजन प्राप्त कर लेते हैं तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। यदि आप भी उन लोगो में से हैं जो कम या ज्यादा वजन की समस्या से परेशान हैं तो आपको अच्छी डाइट लेने के साथ जिम ज्वाइन करना होगा जिससे आपका वजन कंट्रोल में रह सके।

1. नवजात शिशु का सही weight

नवजात शिशु का सही वजन में लड़के का 3.3 किलोग्राम और लड़की का 3.2 किलोग्राम सही माना जाता है।

2. 3 से 8 महीने का वजन

3 से 5 महीने के लड़कों का वजन कम से कम 6 किलोग्राम और लड़कियों का 5.4 किलोग्राम वजन सही माना जाता है। अगर बच्चे की उम्र 6 से 8 महीने की है तो इस हिसाब से लड़कों का वजन 7.8 किलोग्राम और लड़कियों का 7.2 किलोग्राम होना चाहिए।

3. 9 महीने से 2 साल का वजन

9 से 11 महीने की उम्र में लड़कों का वजन 9.2 किलोग्राम और लड़कियों का वजन 8.6 किलोग्राम होना चाहिए। 1 साल के लड़के का वजन 10.2 किलोग्राम और लड़की का 9.5 किलोग्राम होना चाहिए। 2 साल की उम्र के हिसाब से लड़कों का वजन 12.3 किलोग्राम और लड़कियों का 11.8 किलोग्राम होना सही माना जाता है।

4. 3 से 5 साल का वजन

3 से 4 साल की उम्र में लड़कों और लड़कियों का वजन 14 किलोग्राम से 16 किलोग्राम तक होना चाहिए। 5 साल की उम्र में लड़कों का वजन 18.7 किलोग्राम और लड़कियों का 17.7 किलोग्राम अवश्य होना चाहिए।

5. 6 से 8 साल का वजन

6 साल की उम्र में लड़कों का सही वजन 20.7 किलोग्राम और लड़कियों का 19.5 किलोग्राम होता है। इसके साथ 7 से 8 साल की उम्र में लड़कों का सही वजन 22 किलोग्राम से 25 किलोग्राम और लड़कियों का 22 किलोग्राम से 24 किलोग्राम होना चाहिए।

6. 9 से 11 साल का वजन

9 साल में लड़कों का वजन 28.1 किलोग्राम और लड़कियों 28.5 किलोग्राम होना चाहिए। 10 से 11 साल की उम्र में लड़कों का सही वजन 31.4 किलोग्राम से 32.2 किलोग्राम और लड़कियों का 32.5 किलोग्राम से 33.7 किलोग्राम होना चाहिए।

7. 12 से 14 साल का वजन

12 साल की उम्र में लड़कों का वजन 37 किलोग्राम और लड़कियों का वजन 38.7 किलोग्राम होना चाहिए। इसके बाद 13 साल की उम्र में लड़कों का वजन 40.9 किलोग्राम और लड़कियों 44 किलोग्राम होना चाहिए। वहीं 14 साल की उम्र में लड़कों का वजन 47 किलोग्राम और लड़कियों 48 किलोग्राम तक होना जरूरी है।

8. 15 से 18 साल का सही वजन

15 से 16 साल की उम्र में लड़कों का वजन 58 किलोग्राम और लड़कियों का 53 किलोग्राम तक होना जरूरी है। 17 साल की उम्र में लड़कों का वजन 62.7 किलोग्राम और लड़कियों 54 किलोग्राम तक होना चाहिए। इसके बाद 18 साल की उम्र में लड़का 65 किलोग्राम और लड़की 54 किलोग्राम तक होना चाहिए।

9. 19 से 29 साल का वजन

19 से 29 साल की उम्र में पुरूषों का वजन 83.4 किलोग्राम और महिलाओं का 73.4 किलोग्राम तक होना चाहिए।

10. 30 से 39 साल का वजन

30 से 39 साल की उम्र में पुरूषों का वजन 90.3 किलोग्राम और महिलाओं का वजन 76.7 किलोग्राम होना चाहिए।

11. 40 से 60 साल का वजन

40 से 49 साल की उम्र में हर पुरूष का वजन कम से कम 90.9 किलोग्राम और महिलाओं का 76.2 किलोग्राम तक होना जरूरी हैं। इसके अलावा 50 से 60 साल की उम्र में पुरूषों का सही वजन 91.3 किलोग्राम और महिलाओं का 77 किलोग्राम होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info