उम्र के हिसाब से कितना प्रोटीन होना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 11:22

लोगों को रोजाना कितना प्रोटीन खाना चाहिए

प्रतिदिन प्रोटीन की रेकमेंडेड डाइटरी अलॉवेंस रेट शरीर के प्रति किलो वजन के अनुपात में 0.8 ग्राम होनी चाहिए। इसका अर्थ है कि 60 किलो के व्यक्ति को प्रतिदिन 45-50ग्राम तक प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। आरडीए वह पैमाना है जिसे मानदंड बनाकर दैनिक स्तर पर पोषक तत्वों की आवश्यकता पूरी की जाती है। स्वस्थ रहने के लिए न्यूनतम आरडीए के अनुसार ही डाइट में किसी पोषक तत्वों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। विभिन्न स्टडीज के अनुसार,

प्रोटीन की दैनिक ज़रूरत को समझने के लिए अपने वजन को पाउंड्स में गिने और उसे 0.36 के अनुपात में गुणा करें। उदाहरण के लिए 50 वर्षीय एक महिला जिसका वजन लगभग 150 पाउंड (यानि 68 किलो) हो तो उस महिला को रोजाना 50-53 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता पड़ सकती है।
वहीं, एक वयस्क व्यक्ति जो रोजाना कसरत करता है उनके लिए रोजाना के कैलोरी काउंट का 10 प्रतिशत हिस्सा प्रोटीन से प्राप्त होना चाहिए।
वहीं, ऐसे लोग जो बहुत अधिक मेहनत या कसरत नहीं करते वे अपने वजन के अनुपात में प्रति किलो 0.75 ग्राम प्रोटीन का सेवन कर सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info