उड़द की दाल खाने से क्या फायदा होता है?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 10:28

उड़द दाल के फायदे (Health benefits of Urad dal)

पाचन को बेहतर करे
ऊर्जा बढ़ाए
मिनरल डेंसिटी में सुधार
डायबिटीज में फायदेमंद
स्किन को हेल्दी बनाए
दर्द को कम करे
दिल को स्वस्थ रखे
ड्यूरेटिक प्रॉपर्टीज

1. पाचन को बेहतर करे

उड़द दाल खाने के सबसे बड़े फायदों में से एक यह है कि ये आपके पाचन को बेहतर करने में मदद करती है। इसमें उच्च मात्रा में डायटरी फाइबर होते हैं। यह पाचन तंत्र को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करती है और मल को नियमित करती है साथ ही टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के लिए पेरिस्टलसिस (पेट की मांसपेशियों का संकुचन और रिलीज) को उत्तेजित करती हैं।

2. ऊर्जा बढ़ाए

काली उड़द दाल में बहुत अधिक मात्रा में आयरन होता है। इसलिए ये आपके शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करती है। आयरन आपके शरीर के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण पोषक तत्व है क्योंकि यह लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में सहायता करता है। ये कोशिकाएं आपके सभी अंगों तक ऑक्सीजन ले जाने के लिए जिम्मेदार होती हैं। जब आपके शरीर के सभी अंगों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है तो इससे शरीर में ऊर्जा के स्तर में सुधार होता है।

3. मिनरल डेंसिटी में सुधार

काली उड़द दाल में जरूरी मिनरल और विटामिन होते हैं जैसे मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन और कैल्शियम आदि। ये सभी पोषक तत्व आपकी हड्डियों में मिनरल डेंसिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। यह बेहद जरूरी है क्योंकि जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, इसके साथ-साथ हमारी हड्डियां कमजोर होती जाती हैं। जिससे हम हड्डियों सु जुड़े रोग जैसे ऑस्टियोपोरोसिस के प्रति संवेदनशील हो जाते हैं।

4. डायबिटीज में फायदेमंद

अगर आपको मधुमेह की समस्या है, तो उड़द दाल अपने आहार में शामिल करने के लिए महत्वपूर्ण चीजों में से एक है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है इसलिए यह इंसुलिन रिलीज को रेगुलर करके आपके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखती है।

5. स्किन को हेल्दी बनाए

काली उड़द दाल का उपयोग त्वचा से संबंधित लगभग हर आयुर्वेदिक उपचार में किया जाता है। इसमें मिनरल और विटामिन अच्छी मात्रा में होते हैं, यह आपकी त्वचा में किसी भी तरह की इंफ्लेमेशन को कम करने के लिए अच्छी है। यह दाग और धब्बों से छुटकारा पाने में भी मदद कर सकती है।

6. दर्द को कम करे

काली उड़द दाल का उपयोग लोगों में दर्द और सूजन से राहत देने के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल आयुर्वेदिक उपचारों में भी व्यापक रूप से किया जाता है। इसमें बड़ी मात्रा में विटामिन और मिनरल होते हैं, और यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ा सकती है। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है।

7. दिल को स्वस्थ रखे

काली उड़द दाल आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छी है क्योंकि इसमें उच्च मात्रा में फाइबर, मैग्नीशियम और पोटेशियम होते हैं, इसलिए यह आपकी हृदय प्रणाली को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है। यह आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बैलेंस करती है, जो आपके दिल के लिए बहुत अच्छा है।

8. ड्यूरेटिक प्रॉपर्टीज

काली उड़द दाल का एक और फायदा यह है कि यह एक ड्यूरेटिक है जिसका अर्थ है कि यह पेशाब को उत्तेजित करती है। नतीजतन, आपके शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों, यूरिक एसिड, अतिरिक्त पानी, अतिरिक्त फैट आदि को बाहर निकालती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info