अंतरा को आप कैसे लेते हैं?HealthPlanet

Posted on Mon 6th Feb 2023 : 15:20

अंतरा एक गर्भ निरोधक साधन है। अंतरा इंजेक्शन स्त्रियों के लिए सरल, सुरक्षित और तिमाही गर्भनिरोधक इंजेक्शन है। अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन सरकारी स्वास्थ्य इकाइयों पर निशुल्क उपलब्ध है। अंतरा का पहला इंजेक्शन लगवाने से पहले प्रशिक्षित डॉक्टर द्वारा जांच कराना अत्यंत आवश्यक है। इस गर्भनिरोधक इंजेक्शन का नाम DMPA इंजेक्शन है।

अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन 3 महीने में मात्र एक बार लगवाने की आवश्यकता होती है।
यदि किसी कारणवश महिला इसे निर्धारित तिथि पर नहीं लगवा पाती है तो वे दिए गई तारीख के 2 सप्ताह पहले अथवा 4 सप्ताह बाद तक भी लगवा सकती है।
कुछ मामलों में माहवारी में होने वाली ऐंठन को कम करता है।
इस विधि के कारण कभी-कभी मासिक चक्र बंद हो जाता है जो हानिकारक नहीं है। यदि किसी महिला का खून की कमी है तो इससे फायदा ही होगा।
लाभार्थी की गोपनीयता को सुनिश्चित करता है।

अंतरा इंजेक्शन किशोरावस्था से 45 वर्ष तक की महिला चाहे उन्हें बच्चे हो अथवा नहीं‌ इंजेक्शन लगवा सकती हैं।
ऐसी महिला जिसका हाल ही में स्वता गर्भपात हुआ हो अथवा गर्भपात करवाया गया हो‌ 7 दिन के अंदर अंतरा इंजेक्शन लगवा सकते है।
ऐसी महिला जो स्तनपान करा रही हो (प्रसव के 6 सप्ताह के बाद) ‌इंजेक्शन लगवा सकते हैं।
ऐसी महिला जो एच,आई,वी से संक्रमित हो चाहे वह इलाज करा रही हो अथवा नहीं।






solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info