अंडकोष में हर्निया का इलाज क्या होता हैं?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 16:53

अंडकोष में हर्निया का इलाज- Inguinal Hernia Treatment in Hindi

अंडकोष में हर्निया की समस्या होने पर सबसे पहले अंडकोष का आकार बढ़ने लगता है। इसकी वजह से मरीज को चलने-फिरने में परेशानी और गंभीर दर्द का सामना करना पड़ता है। शुरुआत में हर्निया के लक्षण पहचानकर इलाज लेने से मरीज को जल्दी फायदा मिलता है। जिन लोगों में हर्निया छोटा होता है या शुरुआती स्टेज पर होता है उन्हें डॉक्टर कुछ दवाओं के सेवन की सलाह देते हैं। दवाओं के सेवन के अलावा सपोर्टिंग ट्रस पहनने से इस समस्या में आराम मिलता है। जिन लोगों में अंडकोष का हर्निया बहुत ज्यादा बढ़ जाता है या समस्या गंभीर हो जाती है, उनका इलाज सर्जरी के माध्यम से किया जाता है। डॉक्टर जांच के बाद सर्जरी की सलाह देते हैं और इस समस्या में ओपन हर्निया रिपेयर और लैप्रोस्कोपिक सर्जरी की जाती है। सर्जरी के बाद कुछ दिनों तक खानपान और जीवनशैली में बदलाव करने से मरीज जल्दी रिकवर होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info