अंडा खाने से शरीर में क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 23rd Dec 2022 : 12:22

इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, प्रोटीन और कई विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। अंडे में विटामिन-डी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए सुपरफूड साबित हो सकता है।

उबले हुए अंडे न्यूट्रिशन से भरपूर होते हैं। यह सेहत, स्किन और बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है लेकिन जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन करना खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए अंडे का भी सेवन सीमित मात्रा में ही करें। तो आइए आपको बताते हैं, अंडे खाने के क्या फायदे हैं।

गुड कोलेस्ट्रॉल बढा़ता है

जिन लोगों में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा हाई होती है, उन्हें दिल से जुड़ी बीमारियों का कम खतरा होता है। एक स्टडी के मुताबिक अगर आप 6 हफ्तों तक 2 उबले अंडों का सेवन करते हैं, तो यह शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ा सकता है।

ज्यादातर लोगों में कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ाता

यह बात सच है कि अंडा प्राकृतिक तौर से कोलेस्ट्रॉल से भरपूर होता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इसके सेवन से ब्लड में कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। 70 फीसदी लोगों में अंडा खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नहीं बढ़ता, वहीं 30 फीसदी लोग ही ऐसे हैं जिनमें इसका सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है।

आंखों के लिए जरूरी

यह एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-A भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए लाभदायक है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए डाइट में अंडे शामिल कर सकते हैं।

इम्यूनिटी बूस्टर

इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, प्रोटीन और कई विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info