अंडाशय पर ट्यूमर का क्या कारण बनता है?HealthPlanet

Posted on Thu 22nd Dec 2022 : 12:43

जल्दी मासिक धर्म शुरू होना व देर से रजोनिवृत्ति होना भी इसका एक मुख्य कारण हैं। मोटापा और हॉर्मोन प्रतिस्थापन भी इसका एक अन्य कारण हैं।

अंडाशय कैंसर के कारण -

जेनेटिक: अगर परिवार में किसी को अंडाशयकैंसर है, तो आपको भी हो सकता है। इसलिए नियमित जांच कराएं।

अधिक उम्र होना : डॉक्टर के मुताबिक अंडाशय कैंसर के ज्यादातर मामले 65 साल बाद देखने को मिले हैं।

ओव्यूलेशन की संख्या कम या ज्यादा होना: डॉक्टर के अनुसार, ओव्यूलेशन की संख्या भी अंडाशय के कैंसर के खतरे को निर्धारित करती है। उनके अनुसार, जिन महिलाओं ने कभी गर्भधारण नहीं किया है, उनमें अंडाशय के कैंसर का खतरा अधिक होता है। साथ ही, जिन महिलाओं ने अपने जीवनकाल में कभी गर्भनिरोधक नहीं लिया है, उनमें भी अंडाशय के कैंसर का खतरा अधिक होता है। पीरियड्स की जल्दी शुरुआत और देर से मेनोपॉज भी अंडाशय कैंसर का कारण हो सकता है। अधिक मोटापा, कम प्रजनन क्षमता, और स्तन कैंसर वाले मरीजों को भी अंडाशय के कैंसर का खतरा होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info