अगर आपके पेट के बाएं हिस्से में दर्द हो तो क्या करें?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 16:06

पेट से जुड़ी समस्याएं

पेट से जुड़ी ऐसी कई समस्याएं होती है जिनके कारण आपकेपेट के बाईं ओर दर्द की समस्या हो सकती है। जैसे अगर आप ज्यादा देर भूखे रहते हैं तो भूख लगने के कारण भी पेट में गैस बन सकती है और दर्द की समस्या हो सकती है।
ज्यादा खा लेने से भी गैस की समस्या हो जाती है और पेट के बाईं ओर दर्द हो सकता है।
पेट की इनर लाइनिंग में सूजन के कारण पेट के बाईं ओर सूजन की समस्या हो सकती है।
पेट में अल्सर होने के कारण भी पेट के बाईं ओर दर्द की समस्या हो सकती है।
अगर आपके पेट की नसों में खिंचाव है तो आपके पेट की बाईं और तेज दर्द हो सकता है।

अपच होना

निचले हिस्से में दर्द, कमर में दर्द, पेशाब में खून आदि लक्षण नजर आ सकते हैं।

किडनी में स्टोन

किडनी में स्टोन की समस्या होने पर पेट की बाईं ओर दर्द की समस्या हो सकती है। किडनी में मिनरल्स जमा होने के कारण किडनी में पथरी की समस्या होने लगती है।
किडनी की समस्या से बचने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए। एक दिन में आपको कम से कम सात से आठ गिलास पानी पीना चाहिए।
पेट के बाई ओर होने वाले दर्द से बचने के लिए आपको हल्का खाना चाहिए। और मसालेदार खाना और तले-भुने खाने से परहेज करना चाहिए।
अगर आपके पेट के बाई ओर दर्द हो रहा है तो आपको व्यायाम करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही भारी सामान उठाने से परहेज करना चाहिए।
जो जो अल्कोहल या धू्म्रपान का ज्यादा सेवन करते हैें उनके गुर्दें में भी इंफेक्शन के कारण दर्द हो सकता है। इसलिए आपको इन चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।


पेट के बाई ओर दर्द होना एक गंभीर समस्या है। इसके पीछे कई कारण है, कई बीमारियां हो सकती है। अगर आपको पेट के बाईं ओर दर्द, ऐंठन, सूजन आदि महसूस होती है तो आपको तुरंत डॉक्टर सेसंपर्क करना चाहिए। पेट के बाईं ओर पैनक्रियाज, छोटी आंत, लेफ्ट किडनी, लेफ्ट ओवरी, महिलाओं में फैलोपियन ट्यूब होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info