अगर हमें कोविड 19 के लक्षण हों या हमें लगे कि हम कोविड 19 संक्रमण के दायरे में आ गए हैं तो हमें क्या करà¤HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 16:36

अगर किसी को भी लगता है कि उन्हें कोविड हो सकता है तो उन्हें टेस्ट करवाना चाहिए. ऐसे में अगर आप या आप जिन लोगों के साथ रहते हों उनमें किसी में ये लक्षण हों तो तुरंत टेस्ट कराना चाहिए और घर में ही खुद को सेल्फ़ आइसोलेट करना चाहिए ताकि ये संक्रमण दूसरों तक नहीं पहुंचे.

अगर आपका टेस्ट पॉज़िटिव आता है तो आपको लक्षण शुरू होने के वक़्त से कम से कम 10 दिन के लिए ख़ुद को घर में सेल्फ-आइसोलेट कर लेना चाहिए.

आपको अपने घर के दूसरे सदस्यों से दूर रहना चाहिए. घर के दूसरे लोगों को भी कम से कम 10 दिन के लिए ख़ुद को सेल्फ-आइसोलेट कर लेना चाहिए.

कुछ लोगों में सिर्फ हल्के लक्षण होंगे, जिन्हें पेरासिटामोल जैसी दर्द निवारक, आराम करके और बहुत सारा तरल प्रदार्थ लेकर मैनेज किया जा सकता है.

आपको जनरल प्रैक्‍टीश्‍नर (डॉक्टर), फार्मेसी या हॉस्पिटल भी नहीं जाना चाहिए

जिन लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण है उनमें से अधिकतर लोग आराम करने और पैरासिटामॉल जैसी दर्द कम करने की दवा लेने से ठीक हो सकते हैं.

अस्पताल में भर्ती होने की ज़रूरत तब होती है जब व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत आनी शुरू हो जाए. मरीज़ के फेफड़ों की जांच कर डॉक्टर इस बात का पता लगाते हैं कि संक्रमण कितना बढ़ा है और क्या मरीज़ को ऑक्सीजन या वेंटिलेटर की ज़रूरत है.

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बूढ़ों और पहले से ही सांस की बीमारी (अस्थमा) से परेशान लोगों, मधुमेह और हृदय रोग जैसी परेशानियों का सामना करने वालों के गंभीर रूप से बीमार होने की आशंका अधिक होती है. महिलाओं के मुक़ाबले पुरुषों के इस वायरस से जान गंवाने की आशंका थोड़ी ज़्यादा होती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info