अजवाइन और गुड़ पीने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 22nd Dec 2022 : 14:36

अजवाइन और गुड़ के पानी के 3 फायदे-

1. पेट दर्द से राहत दिलाए (Relieves stomach ache)

यदि आप पेट दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं, तो अजवाइन और गुड़ का पानी पियें। अजवाइन और गुड़ के पानी के सेवन से पेट दर्द की समस्या दूर हो सकती है। यह पानी मासिक धर्म के दौरान पेट में दर्द तथा ऐंठन होने पर आराम दिला सकता है। इस पानी के सेवन करने से अनियमित पीरियड्स की परेशानी में आराम पाया जा सकता है।

2. बवासीर में आराम दिलाए (Give relief in piles)

अजवाइन और गुड़ का पानी बवासीर में होने वाली समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मददगार है। अजवाइन और गुड़ दोनों की ही तासीर गर्म होती है जिससे यह मल त्याग करते वक़्त होने वाली परेशानी से छुटकारा दिला सकते हैं। इस पानी के प्रतिदिन 2 बार सेवन से आपको बवासीर से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलेगा।

3. पुरानी खांसी में राहत दे (Relieve chronic cough)

कई बार लोगो को पुरानी खांसी की परेशानी होती जिसको दूर करना कठिन हो सकता है। ऐसे में गुड़-अजवाइन के पानी का सेवन लाभकारी हो सकता है। इसके लिए, अजवाइन और गुड़ की चाय बनाकर पिएं। यदि सर्दियों में भी आपको खांसी की परेशानी रहती है, तो आप नियमित रूप से इसका सुबह-शाम सेवन करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info