अजवाइन खाने से गर्भ गिर जाता है क्या?HealthPlanet

Posted on Sun 9th Oct 2022 : 19:24

गर्भावस्‍था का समय हर महिला के लिए बेहद नाजुक और महत्‍वपूर्ण होता है। इस दौरान मां और शिशु दोनों को स्‍वस्‍थ रखने के लिए डायट का बहुत ध्‍यान रखना पड़ता है। गर्भावस्‍था में क्‍या खाएं और क्‍या न खाएं, ये एक बड़ा सवाल होता है। इसीलिए आज हम आपको प्रेग्‍नेंसी में अजवाइन खानी चाहिए या नहीं, इसके बारे में बताने जा रहे हैं। जी हां, अगर आपके मन में भी गर्भावस्‍था में अजवाइन के सेवन को लेकर कोई सवाल है तो इस लेख को जरूर पढ़ें।

​प्रेग्‍नेंसी में अजवाइन खाना चाहिए या नहीं?

गर्भावस्‍था के दौरान सही मात्रा में अजवाइन खाना सुरक्षित होता है। हालांकि, इसके अजवाइन लेने के तरीके में थोड़ा बदलाव करना सही रहता है। अगर आप कच्‍ची अजवाइन नहीं खा सकती हैं तो अजवाइन को पानी में भिगोकर अजवाइन का पानी पी सकती हैं।
​अजवाइन के पोषक तत्व

अजवाइन को इसके पोषक तत्‍वों के लिए जाना जाता है। ये एंटीऑक्‍सीडेंट, खनिज पदार्थों और फाइबर से युक्‍त होती है। अजवाइन गैस और पाचन से जुड़ी परेशानियों से राहत दिलाती है। इससे भूख बढ़ती है और पाचन में भी सुधार आता है। आयुर्वेद के अनुसार अजवाइन शोधक के रूप में भी काम करती है।


​प्रेग्‍नेंसी में अजवाइन खाने से क्या होता है?

गर्भावस्‍था में पेट फूलना, मतली, एसिडिटी और अपच होना बात है। अजवाइन में थायमोल होता है जो पाचन को तेल कर के पेट से जुड़े विकारों को दूर कर सकती है।
​कब्ज से छुटकारा

प्रेग्‍नेंसी की वजह से महिलाओं को कब्‍ज भी रहती है, वहीं इस दौरान अजवाइन खाने से पाचन प्रक्रिया तेज होती है और कब्‍ज से राहत मिलती है।
खांसी जुकाम का इलाज

अजवाइन के सेवन से गर्भवती महिला खांसी और जुकाम से बच सकती है। इससे कफ भी नहीं बनता है।
कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने का तरीका

कई अध्‍ययनों में ये बात साबित हो चुकी है कि अजवाइन बैड कोलेस्‍ट्रोल और ट्राई‍ग्‍लिसराइड के लेवल को कम करने एवं गुड कोलेस्‍ट्रोल को बढ़ाने में मदद करती है।

गर्भावस्‍था में सही मात्रा में ही अजवाइन का सेवन करना चा‍हिए, तभी इसका फायदा मिलता है। हालांकि, अधिक मात्रा में अजवाइन खाने से कुछ साइड इफेक्‍ट्स सामने आ सकते हैं। इसकी वजह से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और मतली या चक्‍कर आने की परेशानी भी बढ़ सकती है।
​अजवाइन कैसे खाएं?

आप अजवाइन के बीज, पाउडर या अजवाइन का पानी पी सकते हैं। कई महिलाएं डिलीवरी के बाद वजन घटाने और पेट अंदर करने के लिए अजवाइन का पानी पीती हैं।


​डॉक्‍टर की सलाह

गर्भावस्‍था के दौरान उचित मात्रा में अजवाइन का सेवन करना बहुत जरूरी है। हालांकि, अगर इस मामले में आपको कोई भी उलझन है तो बेहतर होगा कि अपने आहार में अजवाइन को शामिल करने से पहले आप अपने डाक्‍टर से सलाह कर लें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info