अपनी हाइट कैसे नापते हैं?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Mar 2023 : 09:55

एक मेजारिंग टेप की मदद से
उन सब वस्तुओं को इकठ्ठा करें जो आपको लम्बाई नापने में मदद करेंगी: ध्यान दें की आपके पास नीचे लिखी सब चीज़ें हों:
मेजारिंग टेप, रूलर या यार्डस्टिक
एक शीशा
एक पेंसिल
छोटा डब्बा या मोटी किताब

अपने को नापने के लिए सही स्थान चुनें: ऐसी जगह चुनें जो नीचे लिखी ज़रूरतों को पूरी करती हो:
किसी दीवार के सामने कोई चपटा, खुला स्थान ढूँढें |
ऐसा स्थान ढूँढें जहाँ आप दीवार की तरफ अपनी पीठ कर के खड़े हो सकते है |
ऐसा स्थान ढूँढें जहाँ आप दीवार पर पेंसिल से छोटा निशान बना सकते हैं |
कंक्रीट, टाइल या लकड़ी से बने फर्श पर खड़े हों | ऐसे फर्श का चुनाव नहीं करें जिस पर कार्पेट या रग बिछे हों |
अपनी मेजारिंग टेप के सही प्रयोग के लिए किसी दरवाज़े के पास या किसी कोने के स्थान के बारे में सोचें |
कोशिश करें की कोई ऐसी जगह मिल जाए जहाँ सामने शीशा हो तो हाथ के शीशे की ज़रुरत नहीं पड़ेगी |

अपनी लम्बाई नापने के लिए तैयार हो जाएँ: निम्लिखित चीज़ें करने का प्रयत्न करें:
अपने मोज़े और जूते उतार लें | अपनी लम्बाई नंगे पैरों से नापें क्योंकि चप्पल, जूते और मोज़े तक आपके नाप को प्रभावित कर सकते हैं |
अगर आपने सर पर कुछ पहना है तो उसे हटा दें | सर पर टोपी, हेडबैंड या चोटी नहीं होनी चाहिए | अपने बालों को चपटा रखें |[१]
दोनों पैरों को जोड़ कर और अपनी पीठ को दीवार की तरफ करके खड़े हों | जितना सीधा हो कर खड़े हो सकें हों और अपनी एड़ी, पीठ, कंधे, और सर सब को दीवार से सटा कर लगायें | अपनी ठोड़ी को अन्दर करें और सीधे देखें |[२]

इन निर्देशों से खुद को नापना शुरू करें: ये ध्यान रहे की आपको खुद को नापने के लिए जिन चीज़ों की ज़रुरत हो वो आपकी पहुँच में हों |
एक हाथ में डब्बा लें, और दूसरे हाथ में शीशा और पेंसिल |
छोटे बॉक्स को अपने सर के ऊपर दीवार से लगा कर रखें |
शीशे की मदद से सुनिश्चित कर लें की डब्बा फर्श से हॉरिजॉन्टल और दीवार से पेर्पेंडीकूलर हो और बिलकुल सही एंगल पर भी |[३] बॉक्स को टेढ़ा नहीं करें क्योंकि इससे नाप ख़राब हो सकता है |


पेंसिल से अपने सर के ऊपर स्थान को दर्शायें: ये ध्यान रहे की जब आप ऐसा कर रहे हों आप अपनी ऊँगली या डब्बे को उसके स्थान से नहीं हिला दें |
दीवार में उस स्थान को दर्शायें जहाँ डब्बे जा निचला हिस्सा पहुँच रहा है | अगर हो सके तो डब्बे को इस स्थान पर बनाते हुए उसके नीचे से निकल जाएँ |
जब आप उस स्थान से निकले तो अपने ऊँगली को बॉक्स के निचले हिस्से में रख स्थान को बनाये रखने की कोशिश करें |
आप बिना जगह से निकले भी निशान बना सकते हैं |

6
मेज़रिंग टेप की मदद से फर्श से लेकर पेंसिल के निशान तक नाप लें: मेज़रिंग टेप को दीवार से सटा कर लगायें |
अगर आपकी मेज़रिंग टेप आपकी पूरी लम्बाई नहीं नाप सकती है तो जहाँ तक नाप सके वहां तक नापें और दीवार पर वहां पेंसिल से निशान छोड़ दें |
इस नाप को लिख लें |
इसे तब तक नापते रहे जब तक आप बॉक्स से बने पेंसिल के निशान तक नहीं पहुँच जाएँ |
अलग अलग नाप को जोड़ कर अपनी लम्बाई पता कर लें |

एक रूलर बनाएं

1
रूपये, धागे, टेप और मार्कर से अपना खुद का रूलर बनाएं:[४] अगर आपके पास टेप मेज़र या स्टैण्डर्ड रूलर नहीं हो तो अपनी लम्बाई नापने के लिए खुद से रूलर बनाएं |
इस तरीको को तब प्रयोग करें जब आपको तुरंत अपनी लम्बाई पता करनी है और रूलर ढूँढने का समय नहीं है |
ये ध्यान रहे की ये एक करीबी नाप होगा |
2
नोट की मदद से अपना रूलर बनाएं: 2000 के नोट से रूलर बनाना आसान होता है क्योंकि उसकी लम्बाई करीबन 6 इंच (½ फीट) के करीब होती है |[५]
नोट को धागे के पास लिटायें | नोट और धागे को अपने हाथ से सीधा कर लें |
धागे से मिला कर नोट के निचले हिस्से पर मार्कर से तब तक निशान लगायें जब तक 6 फीट तक नहीं पहुँच जाएँ |
वैसे आप किसी भी नोट का प्रयोग कर सकते हैं |

3
अपने खुद के रूलर को किसी सामान्य रूलर की तरह प्रयोग करें: टेप की मदद से धागे को दीवार से जोडें |
ध्यान रहे की धागा टूट नहीं जाए |
अपने पैरों पर सीधे खड़े हो करे दीवार से सट कर खड़े हों |
अपने सर के उपरी हिस्से का दीवार पर निशान बनाएं |
धागे को देखकर लम्बाई पता करें |

स्टडियोमीटर (Stadiometer) का प्रयोग करें


1
अपनी लम्बाई पता करने के लिए स्टडियोमीटर ढूँढें: आपको स्टडियोमीटर किसी डॉक्टर के दफ्तर में या जिम में मिल सकता है |[६]
अगर हो सके तो डिजिटल स्टडियोमीटर ढूँढें: डिजिटल स्टडियोमीटर की सहायता से आपको ज्यादा करीबी नतीजा प्राप्त होगा |
ऐसा स्टडियोमीटर ढूँढें जो रूलर और स्लाइडिंग हॉरिजॉन्टल हेड पीस से बनाया गया है | इसको सर के ऊपर साधने में आपको आसानी होगी |
अपनी लम्बाई को स्टडियोमीटर से नापने के लिए डॉक्टर से बात करने की कोशिश करें |

2
अपनी लम्बाई नापने के लिए तैयार हो जाएँ: इसके लिए नीचे लिखी चीज़ें करना नहीं भूलें:
अपने मोज़े और जूते उतार लें | अपनी लम्बाई नंगे पैरों से नापें क्योंकि चप्पल, जूते और मोज़े तक आपके नाप को प्रभावित कर सकते हैं |
अगर आपने सर पर कुछ पहना है तो उसे हटा दें | सर पर टॉप, हेडबैंड या चोटी नहीं होनी चाहिए | अपने बालों को चपटा करते हुए स्टडियोमीटर को दबाएँ |[७]
अपने पैरों को साथ रख कर और दीवार की तरफ पीठ कर के स्टडियोमीटर के प्लेटफार्म पर खड़े हो जाएँ | जितना हो सके उतना सीधा खड़े हों और एड़ी, पीठ, कन्धों और सर को दीवार को छूने दें | अपनी ठोड़ी अन्दर करें और सीधे देखें |[८]

3
स्टडियोमीटर की हॉरिजॉन्टल आर्म को ऐसे लगायें की वह आपके सर के ऊपर हो: ये जान लें की आप इस आर्म को ऊपर या नीचे कर सकते हैं |[९]
नाप लेना शुरू करने से पहले देख लें की वर्टीकल आर्म सही से काम कर रहा है |
ये भी ध्यान रखें की आपको हॉरिजॉन्टल आर्म को फर्श से पेर्पेंडीकूलर बनाने के लिए उसे फोल्ड या फ्लिप करना पड़ सकता है |

4
स्टडियोमीटर पर अपनी लम्बाई पता करें: एक बार आपने हॉरिजॉन्टल आर्म को सही से लगा लिया है तो नाप देखने के लिए उसके नीचे से निकल आयें |
ये जानना ज़रूरी है की आपकी लम्बाई स्टडियोमीटर के वर्टीकल पोल पर दिखाई देगी |
हॉरिजॉन्टल आर्म के बेस दिख रहे नाप की तरफ एक एरो पॉइंट कर रहा होगा | बस उसी को ढूंढिए |
ध्यान रहे की डिजिटल स्टडियोमीटरज़ इसके बजाय छोटी स्क्रीन पर आपकी लम्बाई दिखाएंगी |

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info