अपनी बुद्धि को तेज कैसे करें?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 16:06

बादाम खाने से नहीं इन उपायों से होगा दिमाग तेज, इंटेलीजेंस देख सब रह जाएंगे भौचक्‍के!

भागदौड़ भरी जिंदगी, व्‍यस्‍तता, पासवर्ड्स पर चलती आधी दुनिया किसी के भी दिमाग को थका देने के लिए काफी है. वहीं तनाव, पर्याप्‍त नींद की कमी ने भी याददाश्‍त कम करने में कसर नहीं छोड़ी है. भूलने की समस्‍या से सब परेशान हैं. जबकि तेजी से बढ़ते कॉम्‍पटीशन की मांग है कि व्‍यक्ति का दिमाग तेजी से चले और वह बहुत इंटेलीजेंट हो. ऐसे में कुशाग्र बुद्धि और अच्‍छी स्मरण शक्ति पाने के लिए केवल बादाम खाना काफी नहीं है. ज्‍योतिष में इसके लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं, जो बहुत असरकारी हैं. 

बुद्धि बढ़ाने के लिए करें ये मंत्र जाप
बुध ग्रह बुद्धि, तर्क और संवाद के कारक हैं. उनकी कृपा हो तो व्‍यक्ति तेज दिमाग का मालिक होता है. साथ ही उसकी तर्क और संवाद कला भी शानदार होती है. जबकि कुंडली में बुध का कमजोर होना, इससे उलट नतीजे देता है. लिहाजा बुद्धि और स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए रोजाना बुद्ध के मंत्र 'ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः', 'ॐ बुं बुधाय नमः' या 'ॐ ऐं श्रीं श्रीं बुधाय नमः' में से किसी एक का रोजाना 108 बार जाप करें. कुछ ही दिन में फर्क दिखने लगेगा. इसके अलावा दुर्गा सप्‍तशती के मंत्र ॐ ऐं हृं क्लीं महासरस्वती देव्यै नमः का जाप करना भी कुशाग्र बुद्धि का मालिक बनाता है. 

बुध के साथ सूर्य की पूजा
जीवन में सफलता देने वाले ग्रह सूर्य हैं. यदि बुद्ध और सूर्य की कृपा हो जाए तो व्‍यक्ति जीवन में बुद्धिमानी की दम पर ऊंचा मुकाम पाता है. बुध और सूर्य का योग बुधादित्य योग बनता है. लिहाजा जीवन में हर काम में सफलता पाने के लिए बुध के साथ-साथ सूर्य की पूजा करें. सूर्य को रोजाना अर्ध्‍य चढ़ाएं. 

पन्ना पहनने से होगा लाभ
कुंडली में बुध मजबूत करने के लिए पन्‍ना रत्‍न धारण करें. इससे दिमाग भी तेज चलेगा और व्‍यापार में भी लाभ होगा. लेकिन रत्‍न धारण करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह ले लें. 

भगवान गणेश को अर्पित करें शमी के पत्ते
भगवान गणेश को बुद्धि का देवता माना जाता है. बुधवार के दिन दूर्वा की 5 गांठ और शमी के पत्ते गणेशजी को चढ़ाने से गणेशजी प्रसन्न होते हैं. कुछ ही दिन में जातक का दिमाग तेज होता है और स्मरण शक्ति बढ़ने लगती है. अथर्वशीर्ष पाठ करने से भी बहुत लाभ मिलेगा. 

हरी चीजों का करें दान
बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के लिए बुध से संबंधित चीजें जैसे हरे रंग के कपड़े, हरी मूंग की दाल, पालक, आदि दान करें. गाय को हरा चारा खिलाएं. इससे तेज बुद्धि के साथ मानसिक सुकून भी मिलेगा. 

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info