कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कौन कौन से फल खाएं?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 11:07

5 ऐसे फल हैं जो आपकी इस समस्या का समाधान कर सकते हैं। ये फल कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में मददगार हैं।

नाशपाती
नाशपाती में पानी में घुलनशील पैक्टिक फाइबर होता है जो सेलूलोज के स्तर को नियंत्रित करता है। स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी बहुत से पोषक तत्व नाशपती में पाए जाते हैं। प्राकृतिक विटामिन, मिनरल और एंजाइम के साथ ही इसमें ऐसे एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो बेकार कोलेस्ट्रॉल को कम करने की क्षमता रखते हैं।

सेब
सेहत का खजाना कहे जाने वाले सेब में प्रोटीन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका नियमित सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल घटता है और ब्लड प्रेशर भी सामान्य बना रहता है। सेब में पेक्टिन के घुलनशील रेशे होते हैं, जो रक्त में कोलेस्ट्राल का स्तर घटाते हैं और शरीर के लिए एंटी बैक्टीरिया की भूमिका निभाते हैं।

नींबू
खट्टे फलों में ऐसे एंजाइम्स पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया को तेज करके कोलेस्ट्रॉल घटाने में सहायक होते हैं। नींबू में मौजूद घुलनशील फाइबर खाने की थैली से बेकार कोलेस्ट्रॉल को रक्त प्रवाह में जाने से रोक देते हैं। इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी रक्तवाहिका नलियों की सफाई करता है।


टमाटर
इसे खाने से हार्ट स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है। ये रक्तवाहिनियों में थक्का जमने से रोकता है। खून का थक्का रक्त के बहाव में रुकावट पैदा करता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा पैदा होता है।

पपीता
पपीता खाना दिल के राेगियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं,जो शरीर में मौजूद रक्त-शिराओं में कोलेस्ट्रॉल के थक्कों को बनने नहीं देता। कोलेस्ट्रोल के थक्के दिल का दौरा पड़ने और उच्च रक्तचाप समेत कई अन्य ह्रदय रोगों का कारण बन सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info