कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज क्या है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 09:13

Cholesterol Control Home Remedies: कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज, इस घरेलू तरीके से मिलेगा फायदा


Cholesterol Control Home Remedies: कोलेस्ट्रॉल का कंट्रोल से बाहर होना हार्ट अटैक का खतरा बढ़ने जैसा है. अगर आपकी बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक हो जाती है तो आपको कई प्रकार की दिक्कत जकड़ सकती है. ऐसे में आपको शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से रोकने के लिए अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करना होगा,नहीं तो आगे चलकर परेशानी बढ़ सकती है. तो आइए जानते हैं कि किस घरेलू तरीके से इसे कंट्रोल किया जा सकता है.
लहसुन से कोलेस्ट्रॉल होगा कंट्रोल

लहसुन से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है. इसके लिए आपको हर सबुह लहसुन की एक कली को गुनगुने पानी में डालना होगा. इसके बाद यदि आप इस गुनगुन पानी को पीते हैं तो इससे कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है. यह तरीका बहुत ही आसान और सरल है. हालांकि, गंभीर मरीज इसको ट्राई करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
लहसुन के पानी से मिलेगा फायदा

अगर आप लहसुन के पानी को नियमित तौर पर पीते हैं तो आपको फायदा मिलेगा. इससे न सिर्फ आपका कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहेगा बल्कि बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहेगा. हार्ट अटैक आने का रिस्क भी खुद कम हो जाएगा.

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण

- ऐसे लोग जो बहुत तनाव लेते हैं और खराब-पान सही नहीं रखते हैं उनकी बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है. ऐसे में आपको यह आदतें बदलनी होगी.

- जो लोग एक्सरसाइज नहीं करते हैं और हमेशा तनाव लेते हैं, उन्हें भी ध्यान देने की जरूरत है. ऐसा करने से आपकी हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है. यही वजह है कि कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ने लग जाता है और हार्ट अटैक का रिस्क भी बढ़ जाता है.

- अपनी डाइट में रबी सब्जियों और फल को शामिल नहीं करने वाले लोग भी हाई कोलेस्ट्रॉल का शिकार हो जाते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info