कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कौन सी एक्सरसाइज करें?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 13:49

1. कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए ब्रिस्क वॉक (Brisk Walking to Reduce Cholesterol)

शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रोजाना तेजी से चलना या ब्रिस्क वॉक करना बहुत फायदेमंद होता है। कई शोध और अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि रोजाना ब्रिस्क वॉक करने से शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इससे हार्ट से जुड़ी समस्याओं का जोखिम भी कम होता है। ब्रिस्क वॉक यानी रोजाना कुछ किलोमीटर तक तेज गति से चलना बहुत फायदेमंद होता है।

2. कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदेमंद रनिंग (Running to Reduce Cholesterol)

शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रनिंग बहुत फायदेमंद है। रोजाना कुछ किलोमीटर तक रनिंग करने से आप वजन और कोलेस्ट्रॉल दोनों को ही कंट्रोल कर सकते हैं। आर्काइव्स ऑफ इंटरनल मेडिसिन में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक रोजाना लंबी दूरी की रनिंग करने वाले लोगों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर और घुटनों से जुड़ी कोई समस्या है तो रनिंग करने से पहले एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

3. कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए साइकिलिंग करें (Cycling To Reduce Cholesterol)

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से शरीर में हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक का खतरा बना रहता है। शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रोजाना साइकिलिंग करना बहुत फायदेमंद होता है। आप रोजाना कुछ किलोमीटर तक साइकिल चलाकर शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल को कम करने के अलावा शरीर को हेल्दी और फिट रखने व वजन कम करने के लिए भी साइकिलिंग करना बहुत फायदेमंद है।

4. कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए योग (Yoga To Reduce High Cholesterol)

शरीर को निरोगी और हेल्दी रखने के लिए नियमित रूप से योगासनों का अभ्यास बहुत फायदेमंद है। अगर आप शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करना चाहते हैं तो नियमित रूप से कुछ योगासनों का अभ्यास बहुत फायदेमंद है। रोजाना 40 मिनट से 1 घंटे तक योगाभ्यास करने से हाई कोलेस्ट्रॉल कम होता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप रोजाना सर्वांगासन, शलभासन, सूर्य नमस्कार, कपालभाति, वज्रासन और चक्रासन का अभ्यास कर सकते हैं।

5. कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए वेट ट्रेनिंग (Weight Training To Reduce High Cholesterol)

शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने के लिए एरोबिक एक्सरसाइज के साथ-साथ वेट ट्रेनिंग भी बहुत फायदेमंद होती है। ऐसे लोग हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पीड़ित हैं उन्हें रोजाना एक्सपर्ट की देखरेख में वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज करनी चाहिए। कई शोध और अध्यन इस बात की पुष्टि करते हैं कि नियमित रूप से वेट ट्रेनिंग करने से हाई कोलेस्ट्रॉल कम होता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info