कैसे बताएं कि बच्चा किस पोजीशन में है?HealthPlanet

Posted on Wed 12th Oct 2022 : 09:27

बच्चे की अलग-अलग पोजीशन्स के बारे में समझना

लेबर के दौरान शिशु की स्थिति गर्भावस्था के दौरान आपके द्वारा देखी गई स्थितियों से अलग हो सकती है। आपकी ड्यू डेट से ठीक पहले, बच्चा आपके पेल्विस में नीचे उतर जाएगा और नीचे दी गई चार पोजीशन्स में से कोई एक अपना लेगा।

1. एंटीरियर पोजीशन
डिलीवरी के लिए आदर्श स्थिति वह कही जाती है, जब बच्चे का सिर बर्थिंग कैनाल की ओर हो जाता है और उसकी ठोड़ी छाती में दब जाती है, और वह माँ की पीठ की ओर मुँह कर लेता है। आमतौर पर बच्चा गर्भावस्था के 32–36 सप्ताह के दौरान इस स्थिति में आता है और डिलीवरी तक वैसे ही रहता है। कभी-कभी, ठोड़ी छाती में अंदर की ओर होने के बजाय बाहर की ओर हो सकती है, जिसका पता डॉक्टर को जांच के दौरान लग सकता है। कुछ मामलों में, बच्चे के हाथ भी सिर के साथ बर्थ कैनाल की ओर इशारा करते हुए हो सकते हैं।

एंटीरियर पोजीशन
2. ऑक्सिपिटो-पोस्टीरियर पोजीशन
यह पोजीशन ऊपर वाली पोजीशन से काफी मिलती-जुलती है। अंतर केवल इतना है कि इस मामले में बच्चा माँ के पेट की ओर मुँह किए होता है। इसे फेस-अप पोजीशन भी कहा जाता है, क्योंकि डिलीवरी के समय बच्चे का चेहरा सबसे पहले दिखाई देता है। अधिकांश बच्चे डिलीवरी से पहले एंटीरियर पोजीशन में आ जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसा नहीं करते। ऐसे मामलों में, लेबर लंबे समय तक जारी रह सकता है, कॉम्प्लीकेशन्स हो सकते हैं या यहाँ तक कि सी-सेक्शन की जरूरत पड़ सकती है।

ऑक्सिपिटो-पोस्टीरियर पोजीशन
3. ब्रीच
पहली दो स्थितियों के बिल्कुल उलट, इसमें बच्चे के नितंब बर्थ कैनाल की ओर और सिर ऊपर की ओर होता है। 100 में से 4 डिलीवरी के मामलों में यह पोजीशन होती है। बच्चों के पैर घुटनों पर मुड़कर सीधे उसके चेहरे को छू सकते हैं, या सीधे नीचे बर्थ कैनाल में भी हो सकते हैं। इनमें से प्रत्येक पोजीशन में गर्भनाल के साथ जोखिम होता है, जिसके परिणामस्वरूप बच्चे को नुकसान होने की संभावना होती है।

4. ट्रांसवर्स लाइ
इस पोजीशन में, बच्चा गर्भ के अंदर आड़ा होता है। डॉक्टर बच्चे के कंधे को महसूस करके इसका निरीक्षण कर सकते हैं। इस स्थिति में भी, गर्भनाल के आगे बढ़ने का जोखिम होता है और यदि बच्चा आवश्यक स्थिति में आने में विफल रहता है तो सी-सेक्शन की जरूरत पड़ सकती है। कभी-कभी, बच्चे को हाथों से या वैक्यूम का उपयोग करके आइडियल स्थिति में लाया जा सकता है और फिर प्राकृतिक रूप से डिलीवरी करवाई जा सकती है।

नॉर्मल डिलीवरी के लिए कौन सी पोजीशन सबसे अच्छी होती है?

नॉर्मल डिलीवरी के लिए सबसे अच्छी पोजीशन लेबर के दौरान बच्चे के सिर की स्थिति पर निर्भर करती है। बर्थ कैनाल की ओर उसका सिर और माँ के पेट की ओर थोड़ी सी मुड़ी हुई उसकी पीठ, इस तरह की स्थिति आदर्श होती है और इससे बच्चे का जन्म जल्दी होता है। बच्चे का सिर सर्विक्स पर दबाव डालता है जिससे वह चौड़ा हो जाता है। जैसे ही आप पुश करना शुरू करती हैं, बच्चे के सिर का संकरा भाग पहले कैनाल में जाता है, एवं इसे और चौड़ा करता है। अंत की ओर, पूरा सिर पेल्विस के माध्यम से अपना रास्ता बनाता है और आपकी प्यूबिक बोन में नीचे खिसक जाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info