कौन से विटामिन की कमी से हाइट नहीं बढ़ती है?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 10:50

हाइट नहीं बढ़ रही है तो डाइट में शामिल करें ये 5 विटामिन, लम्बाई बढ़ने के साथ पोषक तत्वों की कमी

अगर आपकी हाइट नहीं बढ़ रही है तो डेली एक्सरसाइज के साथ डाइट में शामिल करें विटामिन युक्त आहार, जो पोषण भरपूर देंगे।
कई बार हम उतने लंबे नहीं बन पाते हैं जितना हमने बचपन में उम्मीद किया था। ऐसा होने का कारण केवल हमारे जेनेटिक ही नहीं बल्कि हमारे खान पान और शरीर में आवश्यक पौष्टिक तत्वों की कमी के कारण भी हो सकता है। कुछ विटामिन्स हमें बढ़ने में मदद करते है और अगर शरीर में इनकी कमी होगी तो हमारी हाइट प्रभावित हो सकती है और हम उतने नहीं बढ़ पाते हैं जितनी हमने उम्मीद की थी। आइए जानते हैं कौन से हैं वो विटामिन जिनकी कमी के कारण हाइट नहीं बढ पाती है।
हाइट बढ़ाने में मदद करते हैं ये विटामिन
1. विटामिन डी

यह हमारी हड्डियों को बढ़ने और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक होता है। कैल्शियम और फॉस्फोरस अब्जॉर्ब करने के लिए भी यह विटामिन जरूरी होता है। इसे सूर्य की रोशनी से प्राप्त किया जा सकता है।
2. विटामिन बी 1

यह शरीर के विकास में मदद करता है और पाचन क्रिया में भी लाभदायक होता है। यह एक हेल्दी हार्ट और नर्वस सिस्टम के लिए भी जरूरी होता है। इसका स्रोत चावल, मूंग फली और सोयाबीन होते हैं।

3. विटामिन सी

विटामिन सी भी हड्डियों और दांतों को मजबूत करने में काफी लाभदायक माना जाता है। यह एक एंटी ऑक्सिडेंट होता है और इम्यून सिस्टम के लिए भी बढ़िया होता है।
4. कैल्शियम

अगर हड्डियों के विकास और मजबूती की बात आए तो कैल्शियम सबसे आवश्यक विटामिन है। इसके काफी अच्छे स्रोत दूध और अन्य डेयरी प्रोडक्ट होते हैं। अगर आप डेयरी नहीं खाते हैं तो पालक, टर्निप ग्रीन आदि का सेवन कर सकते हैं।
5. विटामिन बी2

इस विटामिन को राइबोफ्लेविन के नाम से भी जाना जाता है। यह विटामिन स्किन, बालों और नाखूनों के विकास के लिए बढ़िया होता है। इसके मुख्य स्रोत अंडे, मछली और दूध आदि होते हैं। अगर आप शाकाहारी हैं तो हरी और पत्तेदार सब्जियों का सेवन भी कर सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info