कौन सा खाना आसानी से पच जाता है?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 12:29

झट से पच जाता है पानी, जानें- कौन सा खाना कितनी देर में पचता है

जानिए कौन सा खाना कितनी देर में पचता है.

अक्सर होता है कि हम खूब जमकर खाना खा लेते हैं जिसकी वजह से हमें तरह-तरह की परेशानियां आने लगती हैं. इस परेशानी से बचने के लिए हमें इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि कौन सा खाना कितनी देर में पचता है. इससे न केवल पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है बल्कि हम पेट संबंधी परेशानियों से भी निजात पा सकते हैं.

1. पानी को पचने में बिल्कुल समय नहीं लगता है. ज़्यादा से ज़्यादा पानी पीने की कोशिश करें.


2. मछली के पके मांस को पचने में 40-60 मिनट का समय लगता है. अन्य मांस के मुकाबले मछली का मांस जल्दी पचता है.

3. सब्जियों को पचने में 30-40 मिनट का समय लगता है.

4. फल और सब्जियों के जूस को पचने में सिर्फ 15-20 मिनट का वक्त लगता है.

5. दूध से बनने वाले उत्पादों को पचने में बहुत समय लगता है. इन्हें पचने में तकरीबन 120 मिनट का समय लगता है.

6. बीफ मांस को पचने में तकरीबन 3 घंटे का समय लगता है जो बहुत ज़्यादा है. जिन लोगों को पेट संबंधी समस्या है उन्हें बीफ खाने से बचना चाहिए.

7. चिकन गोश्त पचने में 90-120 मिनट का वक्त लगता है.

8. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि आलू को पचने में भी चिकन के बराबर ही 90-120 मिनट का वक्त लगता है.


9. पकाई हुई सब्ज़ी मात्र 40 मिनट में पच जाती है. जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्या है उन्हें सब्ज़ी का सेवन करना चाहिए.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info