कौन सा भोजन पैरों को ताकत देता है?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 11:39

पैरों के दर्द में राहत दिला सकता है विटामिन D, इसकी कमी इन फूड्स से करें दूर :-

अंडा

अंडा विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत है. अंडे के सफ़ेद भाग में प्रोटीन होता है. साथ ही फैट और मिनरल अंडे की जर्दी में पाए जाते हैं. इसे खाने से शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी होती है.

दही

दही के अंदर भी विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह डाइजेशन के लिए भी अच्छा रहता है. दही इम्युनिटी को बढ़ाता है और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है.

ओट्स और दलिया

दलिया और ओट्स विटामिन डी का एक बेहतरीन स्रोत है. यह दोनों मिनरल और विटामिनों से भरे होते हैं. ओट्स या दलिया को आप नाश्ते में दूध के साथ खा सकते हैं. इसके अलावा होल ग्रेन ओट्स खाने से डायबिटीज को रोकने में भी मदद मिलती है.

मशरूम

अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी है तो मशरूम आपके आहार में जरूर शामिल करें. इसके अंदर विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसके अलावा इसमें विटामिन बी 1, बी 2, बी 5 और कॉपर जैसे मिनरल्स भी मौजूद है. आप इसका सेवन पास्ता और सलाद के रूप में कर सकते हैं.

दूध

दूध के अंदर कैल्शियम के साथ विटामिन डी भी मौजूद होता है. इसलिए आपको रोजाना सुबह या सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध का सेवन करना चाहिए. इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने में मदद मिलती है.

सोया प्रोडक्ट्स

सोया विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत माना जाता हैं. आप अपने आहार में टोफू, सोयाबीन और सोया मिल्क जैसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन प्रोडक्ट्स में भरपूर मात्रा में विटामिन डी होता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info