क्रिएटिनिन को नॉर्मल कैसे करें?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 10:13

क्रिएटिनिन लेवल कम करने के घरेलू उपाय

क्रिएटिनिन हर किसी के ब्लड में और यूरिन में पाये जाने वाला वेस्ट प्रोडक्ट होता है। क्रिएटिनन और क्रिएटिनिन के टेस्ट से मालूम पड़ता है कि हमारी किडनी कितनी अच्छी तरह से काम कर रही है। सामान्य परिस्थितियों में हमारी किडनी खुद ही इन पदार्थों को फिल्टर करने और शरीर से निकाल बाहर करने के काबिल होती है। आमतौर पर क्रिएटिनिन, मेटाबोलिज्म का एक पदार्थ होती है, जो खाद्द पदार्थ को ऊर्जा या एनर्जी में परिवर्तित करने में सहायता करती है।
क्रिएटिनिन क्या होता है? (What is Creatinine Level?)

आमतौर पर किडनी क्रिएटिनिन को ब्लड में से फिल्टर करने में मदद करती है। बाकी बचा हुआ वेस्ट प्रोडक्ट यूरिन यानि पेशाब के जरिये शरीर से बाहर निकालने में मदद करती है।

हाई क्रिएटिनिन लेवल आपकी किडनी में किसी तरह की प्रॉब्लम होने की संभावना का संकेत हो सकता है। क्रिएटिनिन लेवल बहुत सारे कारणों से शरीर में बढ़ सकता है, जैसे- रोजाना प्रोटीन का सेवन ज्यादा करना,एक्सरसाईज में भाग लेने के कारण भी क्रिएटिनिन का लेवल हाई हो सकता है। क्रिएटिनिन सप्लिमेंट्स भी ब्लड और यूरिन में क्रिएटिनिन के लेवल को बढ़ा सकते हैं।

क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ जाना अवश्य ही किसी गंभीर बीमारी का संकेत है। दूसरे शब्दों में कहें तो, जब मेटाबोलिज्म प्रक्रिया द्वारा भोजन ऊर्जा में बदलता है तो एक अन्य पदार्थ क्रिएटिनिन का निर्माण होता है। यह क्रिएटिनिन टूटकर होकर क्रिएटिनिन में बदल जाता है और फिर गुर्दे इसे रक्त में छान कर यूरिन के माध्यम से बाहर निकाल देते हैं। लेकिन यदि क्रिएटिनिन का लेवल हाई हो तो यह प्रक्रिया बाधित हो जाती है और यह किडनी के समस्याग्रस्त होने का संकेत हो सकता है।
क्रिएटिनिन लेवल को कम करने के घरेलू उपाय (Home Remedies to Reduced Creatinine Level)

क्रिएटिनिन लेवल को कम करने के लिए सबसे पहले लोग घरेलू नुस्ख़ों पर विश्वास करते हैं। पतंजलि के विशेषज्ञों द्वारा पारित कुछ घरेलू उपायों के बारे में यहां बताया जा रहा है जिससे क्रिएटिनिन के लेवल को कम किया जा सकता है।
हर्बल टी क्रिएटिनिन लेवल को कम करने में फायदेमंद (Herbal Tea Beneficial to Reduce Creatinine Level)

Herbal tea to Reduce Creatinine Level

–माना जाता है कि कुछ खास तरह की हर्बल चाय ब्लड में उपस्थित क्रिएटिनिन की मात्रा को कम करने में सहायता करती हैं। हर्बल चाय किडनी को अधिक मूत्र उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करती है। इस तरह अधिक मात्रा में क्रिएटिनिन शरीर के बाहर निकल जाता है। इसलिए बढ़े हुए क्रिएटिनिन के स्तर को कम करने के लिए नियमित रूप से हर्बल टी लें। रोजाना लगभग 250 ml तक हर्बल टी जरूर पिया करें।
नेट्ल लीफ (बिच्छु बुटी) क्रिएटिनिन लेवल को कम करने में फायदेमंद (Nettle Leaf Beneficial to Reduce Creatinine Level)

नेटल लीफ आपके रेनल एक्सक्रीशन को बढ़ाने में मदद कर सकती है, साथ ही ये ज्यादा मात्रा में मौजूद क्रिएटिनिन को भी बाहर निकालने में मदद कर सकती है। नेटल लीफ को सप्लिमेंट्स के रूप में लिया जा सकता है या फिर इसे चाय के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नेटल लीफ भी मूत्र निष्कासन को बढ़ाकर अतिरिक्त क्रिएटिनिन को भी बाहर निकालने में मदद करते हैं। नेटल में हिस्टामिन नामक तत्व होता है जो किडनी में पहुंचकर ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं। इससे यूरीन फिल्ट्रेशन बढ़ जाता है। नेटल लीफ को आप सप्लीमेंट्स के रूप में या चाय बनाकर पी सकते हैं।
सैल्विया क्रिएटिनिन लेवल को कम करने में फायदेमंद (Salvia Beneficial to Reduce Creatinine Level)

सैल्विया एक तरह का हर्ब होता है, जो ग्लोगेरुलर फिल्ट्रेशन रेट को बढ़ाने में मदद कर सकती है, जो कि क्रिएटिनिन को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। सैल्विया में लिथेस्पर्मेट-बी होता है, जो कि रेनल फंक्शन को बढ़ावा देने में मदद करता है।
पानी क्रिएटिनिन लेवल को कम करने में फायदेमंद (Water Beneficial to Reduce Creatinine Level)

शायद आप विश्वास नहीं करेंगे कि डिहाइड्रेशन की वजह से भी आपका क्रिएटिनिन का लेवल बढ़ सकता है। शरीर में पानी की कमी होगी तो मूत्र का निष्कासन भी कम होगा। यूरिन के जरिये ही क्रिएटिनिन शरीर से बाहर निकलता है इसलिए ऐसे में यूरिन में कमी की वजह से इस विषैले पदार्थ का भी बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। दिनभर में सात से आठ ग्लास पानी पीना ही चाहिए। डिहाइड्रेशन की वजह से आपका क्रिएटिनिन लेवल बढ़ सकता है। इसलिए आपको हमेशा हाईड्रेटेड बने रहना बेहद जरूरी होता है।
गाजर के सेवन से गुर्दे के रोग से राहत (Carrot Beneficial for Healthy Kidney)

गाजर के रस के सेवन से गुर्दे के रोगों में आराम मिलता है।
बेल के गुदे का सेवन गुर्दे के रोग में लाभकारी (Wood Apple Benefits in Kidney Disease)

बेल के गूदे के सेवन से भी लाभ होता है परंतु इसका नियमित सेवन जरूरी है।
सेब गुर्दे के लिए फायदेमंद (Apple Beneficial for Kidney Disease)

सेब खाने से गुर्दे के रोग ठीक हो जाते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info