क्या 50 के बाद वजन कम करना कठिन है?HealthPlanet

Posted on Thu 9th Mar 2023 : 10:14

सरल एडजस्टमेंटस के साथ, आप किसी भी उम्र में वजन कम किया जा सकता है।

प्रोटीन का सेवन बढ़ाए

प्रोटीन युक्त डाइट बढ़ती उम्र के साथ जरूरी हो जाती है क्योंकि यह मसल्‍स मास और स्‍ट्रेंथ को बनाए रखने की कुंजी है। यह न केवल वजन कम करने में मदद करती है, बल्कि उम्र बढ़ने के कारण मसल्‍स मास की हानि को उलटने में मदद करती है। प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में अंडे, दाल, चिकन ब्रेस्‍ट और नट्स आदि को शामिल करें। ये स्रोत आपको लंबे समय तक पूर्ण महसूस कराते हैं और कैलोरी बर्न करने की प्रक्रिया को तेज करते हैं

स्‍ट्रेंथ ट्रेनिंग करें

जब वजन कम करने की बात आती है, तो कार्डियो सेक्‍शन का महत्‍व बहुत ज्‍यादा बढ़ जाता है। हालांकि यह यंग महिलाओं के लिए अच्छी तरह से काम करता है, लेकिन बढ़ती उम्र के साथ भी स्‍ट्रेंथ ट्रेनिंग मदद करती है। चूंकि उम्र के साथ मसल्‍स मास में गिरावट आती है, यह मेटाबॉलिज्‍म को धीमा कर देता है जिससे वजन घटाने की प्रक्रिया सामान्य से अधिक लंबी हो जाती है। कई अध्ययनों से पता चलता है कि 50 वर्ष की आयु के बाद, मसल्‍स में 1-2% प्रति वर्ष की गिरावट शुरू हो जाती है, जबकि इसकी स्‍ट्रेंथ में 1.5-5 प्रतिशत प्रति वर्ष की कमी होती है। ऐसे में यह एक्‍सरसाइज आपकी मदद कर सकती है। स्ट्रेटेजिक वेट लिफ्टिंग और बॉडीवेट एक्सरसाइज से मसल्‍स स्‍ट्रेंथ में काफी सुधार होता है और यह आपके शरीर को एक्टिव महसूस कराता है। यह न केवल मेटाबॉलिज्‍म को बढ़ावा देने में मदद करता है बल्कि बॉडी फैट को कम करने में भी मदद करता है

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info