क्या अंडे की सफेदी मसल्स बनाने के लिए अच्छी होती है?HealthPlanet

Posted on Fri 23rd Dec 2022 : 11:42

अंडे की सफेदी या पूरा अंडा? मसल बिल्डिंग के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है?

Egg White Or Whole Egg For Muscle Building: फिटनेस लवर्स की अंडे सबसे पहली पसंद हैं। यह बॉडी बिल्डिंग के लिए लोगों द्वारा खाए जाने वाले सबसे आम फूड्स में से एक है। यह वेट लॉस, फैट लॉस और वजन बढ़ाने, सभी में मदद करता है। लेकिन सभी अलग-अलग लक्ष्यों के लिए अंडे का अलग-अलग तरीके से सेवन किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं जब मांसपेशियां बढ़ाने या उनके निर्माण की बात आती है, तो इसमें भी अंडे खाना बहुत लाभकारी होते हैं। बहुत से लोग सिर्फ मसल मास बढ़ाने और कम से कम शरीर में फैट रखने की कोशिश करते है, जिसमें अंडे बहुत मदद करते हैं। ऐसे में मसल बिल्ड करने वाले लोगों को अक्सर एक सवाल काफी परेशान करता है, कि मसल बिल्डिंग के लिए अंडे का सफेद भाग ज्यादा फायदेमंद है या पूरा अंडा खाना। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


आइए पहले समझते हैं मांसपेशियां बढ़ाने के लिए अंडा कैसे मददगार है- How Egg Helps In Building Muscle
डायटीशियन गरिमा के अनुसार अंडे मांसपेशियों के निर्माण या उन्हें बढ़ाने के लिए सबसे बेहतरीन फूड्स में से एक है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अंडा में हाई क्वालिटी प्रोटीन मौजूद होता है, जिसमें शरीर के लिए जरूरी सभी 9 अमिनो एसिड मौजूद होते हैं। मसल बिल्डिंग के लिए डाइट में प्रोटीन रिच फूड्स अधिक शामिल करना होता है। एक अच्छा प्रोटीन युक्त आहार वर्काउट के बाद आपके आपकी मांसपेशियों को जल्दी रिकवरी में मदद करता है, साथ ही यह मांसपेशियों में मौजूद फैट को कम करने में मदद करता है।

यह आपकी मांसपेशियों को आराम प्रदान करते हैं, और मसल डेंसिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। मसल डेंसिटी का स्तर जितना अधिक होती है, आप उतनी ही तेजी से फैट और अतिरिक्त कैलोरी को बर्न भी करते हैं। इसलिए अंडे खाना मसल बिल्डिंग के लिए एक आदर्श विकल्प है।

अंडे की सफेदी Vs साबुत अंडा, मांसपेशियां बढ़ाने के लिए क्या फायदेमंद है- Egg White VS Whole Egg For Muscle Building In Hindi

डायटीशियन गरिमा के अनुसार अगर आपका लक्ष्य मसल बिल्डिंग है, तो आपके लिए अंडी की सफेदी खाना अधिक फायदेमंद होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अंडे के सफेद भाग में सिर्फ हाई क्वालिटी प्रोटीन होता है और इसमें फैट नहीं होता है और कैलोरी भी बहुत कम होती है। जब मसल बिल्डिंग की बात आती है, तो प्रोटीन का अधिक सेवन करना होता है। लेकिन जब आप एक साबुत अंडा खाते हैं, तो इससे आपको प्रोटीन तो अधिक मिल जाता है, लेकिन एक अंडे में 60 कैलोरी और फैट भी मौजूद होता है। ऐसा ठीक अन्य फूड्स के साथ भी होता है, उनसे आपको प्रोटीन तो मिलता है लेकिन कैलोरी और फैट भी मिलता है। लेकिन अंडे की सफेदी में कैलोरी बहुत कम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। मांसपेशियों के निर्माण के लिए आपको डाइट में कम से कम फैट और कैलोरी शामिल करनी होती है और प्रोटीन अधिक लेना होता है। जिसमें अंडे मदद करते हैं।

हालांकि पूरा अंडा खाना भी जरूरी है क्योंकि उनमें पोषण अंडे की सफेदी की तुलना में अधिक होता है। साथ ही जो अंडे के पीले भाग में फैट मौजूद होता है वह भी हेल्दी फैट होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के प्रबंधन और दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि अगर आप 10 अंडे खा रहे हैं तो इसमें 3 पूरे अंडे भी जरूर खाएं। लेकिन इसके साथ आपको वर्काउट भी इंटेंस करना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info