क्या कोई बच्चा तेजी से वजन कम कर सकता है?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Mar 2023 : 17:22

Parenting Tips: बच्चों का मोटापा कैसे कम करें, ये टिप्स आपके बड़े काम आएंगे -

1- हेल्दी फूड की आदत बनाएं- बच्चों को हेल्दी फूड ही खिलाएं. आप बच्चों को रोजाना फ्रेश खाना दें. डाइट में ज्यादा से ज्यादा फल, सब्जियां, साबुत अनाज खुलाएं. अगर पास्ता या ब्रेड खिला भी रहे हैं को मैदा की जगह आटे से बनी चीजें खिलाएं. बच्चों को लो फैट डेयरी प्रोडक्ट खिलाएं. बच्चों की डाइट में लीन प्रोटीन जैसे बीन्स, टोफू, नट्स और मछली खिलाएं.

2- फिजिकली एक्टिव रखें- बच्चों का मोटापा कम करने का अच्छा तरीका है कि उन्हें फिजिकली एक्टिव रखें. बच्चों को रोजाना पार्क लेकर जाएं. रस्सी कूदने के लिए कहें. उनकी पसंद का गेम खिलाएं. इससे वजन घटाने में मदद मिलती है. बच्चों को साइकिलिंग और जॉगिंग के लिए भेजें. इससे वजन तेजी से कम होगा.

3- स्क्रीन टाइम कम करें- अगर आपका बच्चा ज्यादा समय तक टीवी या फोन देखता है तो इससे मोटापा बढ़ता है. लंबे समय तक बच्चा बैठा रहता है. बजाय फोन या टीवी दिखाने के बच्चों को बाहर लेकर जाएं. उनके साथ कोई एक्टिविटी गेम प्ले करें.

4- बच्चे का बीएमआई पता करें- बच्चों को हेल्दी रखने के लिए आप बच्चों का बॉडी मास इंडेक्स (BMI) पता करें. इससे आपको बच्चे की लंबाई और वजन का पता चलेगा. अगर बच्चे का वजन ज्यादा है तो आप उसे कम करने की कोशिश करें.

5- हेल्दी लाइफस्टाइल को बढ़ाएं- बच्चे माता-पिता से देखकर बहुत सीखते हैं. ऐसे में आप घर में हेल्दी लाइफस्टाइल को बढ़ावा दें. बच्चों के साथ आप खुद भी फिजिकली एक्टिव रहें. बच्चों के साथ हेल्दी फूड आप खुद भी खाएं. इससे बच्चा हेल्दी लाइफस्टाइल सीखेगा और मोटापा कंट्रोल रहेगा.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info