क्या आमलेट खांसी के लिए अच्छा है?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 15:53

सर्दियों में अंडे खाने से मिलते कई गजब के फायदे, कई बीमारियों से होता है बचाव

सर्दियों में अंडे खाने के कई फायदे होते हैं। ये पोषक तत्वों से भरपूर होता है और आपको सेहतमंद रहने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

सर्दियां आते ही हमारी आदतों में बदलाव होने लगता है। मौसम के बदलाव में लोगों की खाने की आदतें भी बदलने लगती हैं। इस मौसम में हम ऐसे आहार पसंद करते हैं जो हमारे शरीर को गर्म रखने और बीमारियों से बचाव करने में सहायक होते हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि सर्दियों में अंडे खाने पर जोर दिया जाने लगता है। अंडे में गुड फैट होता हैं जो हमारे शरीर की कोशिकाओं की वृद्धि में सहायक होता हैं। कोशिकाएं हमारे अंगों की रक्षा करते हैं और शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही अंडे खाने से हम सर्दियों में बैक्टीरिया से होने वाली बीमारियों से भी सुरक्षित रहते हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि सर्दियों में अंडे खाने के क्या फायदे होते हैं।
सर्दियों में अंडे क्यों खाने चाहिए?

अंडा आपको प्रोटीन और हेल्दी फैट प्रदान करता है। इसमें आयरन, विटामिन ए, कैरोटेनॉयड्स, फोलेट, विटामिन बी5, फॉस्फोरस, विटामिन बी12, विटामिन डी, ई, के, बी6, कैल्शियम, जिंक और सेलेनियम होता है।


जिंक (Zinc)

सर्दियां आते ही हर दूसरे व्यक्ति को सर्दी जुकाम की समस्या होने लगती है। इस बीमारी से बचने के लिए कुछ लोग अंडा खाना पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अंडे में जिंक पाया जाता है और ये मिनिरल आपके शरीर को सर्दी जुकाम और फ्लू से बचाव करने में सहायक माना जाता है।


विटामिन डी (Vitamin D)

अंडों में विटामिन डी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन डी सूर्य की किरणों को अवशोषित करने में मदद करता है। ये विटामिन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में सहायक होता है और सर्दियों में होने वाले रोगों से आपकी सुरक्षा करता है।
उच्च मात्रा में प्रोटीन स्रोत होना (Protein)

अंडे में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है और एक मध्यम आकार के अंडे में करीब 6 ग्राम तक प्रोटीन होता है। प्रोटीन का उपयोग शरीर में एंटीबॉडी बनाने के लिए किया जाता है। एंटीबॉडी शरीर को बाहरी संक्रमण से बचाता है और आपको बार-बार बीमार नहीं होने देता।


फैट प्रदान करता है

अंडा में फैट पाया जाता है, लेकिन ये एक हेल्दी फैट होता है। जो आपके मोटापे का मुख्य कारक नहीं माना जाता है। इस तरह का फैट लेने से आपकी कोशिकाएं स्वस्थ्य रहती हैं, शरीर के अंगों में मजबूती आती है और शरीर में गर्मी बनी रहती है।

विटामिन बी6 और बी12 (Vitamin B6 and B12)

अंडा पोषण तत्व का पावरहाउस माना जाता है। अंडे में पाये जाने वाला विटामिन बी6 और बी12 शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता आपको हानिकारक वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है। हानिकारक वायरस ही आपको बीमार करते हैं। इसलिए यदि आप एक अंडे रोज खाते हैं तो आप सर्दियों में होने वाली कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं।

सर्दियों में अंडे खाने के इन फायदों को देखते हुए आपको अपनी डाइट में अंड़ों को जरूर शामिल करना चाहिए। सर्दियों में इसे एक सुपर फूड माना जाता है, जो आपको बार-बार बीमार पड़ने से बचाता है। आप इसे आमलेट, उबालकर या सब्जी बनाकर भी सेवन कर सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info