क्या ऑपरेशन के बाद घी खा सकते हैं?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 15:02

घी में वसा पाया जाता है जो कि भोजन के ग्लाइसेमिक इंडेक्स को कम करता है। इस वजह से ऑपरेशन के बाद महिलाओं को अपने आहार में घी को शामिल करना चाहिए।

सिजेरियन डिलीवरी के बाद घी खाने के फायदे :-

सिजेरियन डिलीवरी के बाद यदि आप घी का सेवन कर रही हैं तो कम मात्रा में ही करें। सी-सेक्शन के बाद घी खाने के कुछ फायदे यहां बताए गए हैं :

घी में घुलनशील फैट होता है जो कि कोशिकाओं और हड्डियों के विकास में मदद करता है। यह दांतों को मजबूत करने और घाव को जल्दी भरने में भी सहायक होता है।
रोजाना एक चम्मच देसी घी खाने से दिल हेल्दी रहता है।
घी में विटामिन के2 पाया जाता है जो हड्डियों तक कैल्शियम को पहुंचाने का कार्य करता है।
घी में ओमेगा-6 फैटी एसिड्स होते हैं जो ह्रदय रोगों को कंट्रोल करने वाले लिनोलिक एसिड को जोड़ने में मदद करता है। यह बॉडी के फैट को भी घटाताा है।
घी में विटामिन ए होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।
प्रेगनेंसी के बाद घी का सेवन करने से कब्ज और अपच से राहत मिलती है।
घी को आयुर्वेदिक उपचार के रूप में भी प्रयोग किया जाता है जो सिरदर्द, माइग्रेन जैसी समस्‍याओं को ठीक करता है।
सी -सेक्शन के बाद घी खाने से मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है और लंबे समय तक शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।

विभिन्न तरीके से घी को अपने आहार में शामिल कर सकती हैं :

सुबह के आहार में फ्रूट सलाद या मिल्क शेक में एक चम्मच घी मिलाकर ले सकती हैं।
आप एक या दो चम्मच घी सीधा भी खा सकती हैं।
फलों के सलाद में शहद डालने के बाद घी का भी उपयोग किया जा सकता है।
घी के परांठे बनाकर भी आप खा सकती हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info