क्या गुड़ की चिक्की सेहत के लिए अच्छी होती है?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 17:23

मूंगफली-गुड़ की चिक्‍की खाने के क्‍या फायदे हैं? सर्दियों में क्‍यों खानी चाहिए?

क्‍या आप जानते हैं कि इसे खाने के फायदे क्‍या हैं? खासतौर पर मूंगफली और गुड़ से बनी चिक्‍की.
सर्दियां आते ही लोग अक्‍सर मूंगफली-गुड़ की चिक्‍की खाते हैं. इसका टेस्‍ट ही इतना लाजवाब होता है कि कोई भी इसे खाए बिना नहीं रह सकता.

पर क्‍या आप जानते हैं कि इसे खाने के फायदे क्‍या हैं? खासतौर पर मूंगफली और गुड़ से बनी चिक्‍की.

सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि साधारण सी दिखने वाली ये चिक्‍की आयरन, विटामिन और मिनरल से भरपूर होती है.

जब इसे गुड़ के साथ बनाया जाता है तो ये और पौष्टिक हो जाती है. इसे खाने से सर्दी के मौसम में गर्माहट मिलती है. साथ ही शरीर को मूंगफली और गुड़, दोनों के गुण मिलते हैं.

चूंकि मूंगफली में आयरन, फोलेट, कैल्शियम और जिंक खूब होता है, इसलिए इसके ये सभी गुण चिक्‍की में भी पाए जाते हैं. इसमें विटामिन B कॉम्प्लेक्स, रिबोफ्लेविन, विटामिन B6, विटामिन B9 पाए जाते हैं. इसमें मोनो इनसैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं. ये एलडीएल यानी खराब कोलस्‍ट्रॉल को कम कर अच्‍छे कोलेस्‍ट्रॉल को बढाते हैं. इसलिए ये कोलेस्‍ट्रोल के रोगियों के लिए रामबाण की तरह काम करती है.



जहां तक गुड़ की बात है तो ये इसे खाना सर्दियों में काफी अच्‍छा माना जाता है. इसकी तासीर गर्म होती है. इस कारण ये सर्दी, जुकाम और कफ से राहत दिलाता है. जिन लोगों को पाचन की समस्या हो, उन्हें हर बार खाने के बाद छोटा टुकड़ा गुड़ खा लेना चाहिए. गुड़ पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. इसे खाने से पेट में गैस नहीं बनती और ना ही कब्ज की शिकायत रहती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info