क्या गुड़ से बलगम बढ़ता है?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 12:16

देसी टॉनिक है गुड़, खाने से सर्दी रहेगी दूर, बढ़ेगा खून, 7 बेमिसाल फायदे

गुड़ (Jagery) को लोग देसी चीज मानते हैं. इसके फायदों के बारे में जितनी बात की जाए कम है.

खून में हीमोग्लोबिन की कमी हो तो इसे गुड़ खाकर दूर किया जा सकता है. दरअसल हीमोग्लोबिन की कमी को आयरन से दूर किया जा सकता है और गुड़ आयरन का अच्छा स्रोत है.

गुड़ (Jagery) को लोग देसी चीज मानते हैं. इसके फायदों के बारे में जितनी बात की जाए कम है. सर्दियों के मौसम में तो ये और अधिक गुणकारी हो जाता है. इसकी वजह है इसकी तासीर गर्म होना. इसके सेवन से शरीर को गर्माहट मिलती है. खाना जल्‍दी पचता है, शरीर को आयरन मिलता है.

गुड़ के बेमिसाल फायदे-

– गले की खराश में गुड़ काफी फायदेमंद है. गुड़ को अदरक के साथ गर्म करके खाने से गले की खराश दूर होती है.

– सर्दियों में जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ जाती है. गुड़ इस दर्द से राहत दिलाता है. गुड़ को अदरक के साथ खा सकते हैं या एक ग्लास दूध के साथ ले सकते हैं. गठिया रोग के मरीजों को सर्दियों में नियमित रूप से गुड़ खाना चाहिए.


– खाने के बाद एक छोटा टुकड़ा गुड़ खाने से पाचन संबंधी समस्‍याएं खत्‍म होती हैं. इसे खाने से पेट में गैस नहीं बनती और ना ही कब्ज की शिकायत रहती है.

– पीरिड्स के दौरान अक्सर महिलाओं को दर्द होता है. गुड़ इस दर्द और चिड़चिड़ेपन से दूर रखता है. पीरियड्स के दौरान दिन में 3-4 बार थोड़ा थोड़ा गुड़ खाना चाहिए.

– ब्लड प्रेशर के मरीज़ों के लिए गुड़ खाना बहुत लाभकारी है. गुड़ में सोडियम और पोटेशियम होता है. ये शरीर में एसिड की मात्रा को कंट्रोल करने में सहायक है. इस कारण ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है.

– गुड़, लीवर को स्वस्थ बनाता है. हमारे खून से हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकालता है और शरीर में रक्त प्रवाह बेहतर बनाता है. अगर आपका लीवर कमजोर है, आपको लीवर की कोई न कोई समस्या रहती है तो रोज गुड़ खाना चाहिए.

– खून में हीमोग्लोबिन की कमी हो तो इसे गुड़ खाकर दूर किया जा सकता है. दरअसल हीमोग्लोबिन की कमी को आयरन से दूर किया जा सकता है और गुड़ आयरन का अच्छा स्रोत है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info