क्या खाने से लड़का गोरा पैदा होता है?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 13:57

बेबी का चाहती हैं दूध-सा साफ रंग, नौ महीनों में जरूर खाएं ये 4 चीजें :-

​फोलिक एसिड विटामिन

शिशु के मस्तिष्‍क की कोशिकाओं के निर्माण में फोलिक एसिड अहम भूमिका निभाता है। अगर गर्भवती महिला प्रेगनेंट होने से चार हफ्ते पहले और प्रेग्‍नेंसी के बाद आठ हफ्ते तक फोलिक एसिड ले तो इससे शिशु में ऑटिज्‍म का खतरा अपने आप ही 40 पर्सेंट तक घट जाता है।

पालक, खट्टे फलों, दालों, पास्‍ता और फोर्टिफाइड ब्रेकफास्‍ट सीरियल में फोलिक एसिड पाया जाता है। यह पोषक तत्‍व बच्‍चे के विकास के साथ-साथ उसकी स्किन और रंग को भी साफ करने में मदद करता है।

​घी

यदि गर्भवती महिला घी खाए तो इससे शिशु का रंग साफ करने में भी मदद मिलती है। इतना ही नहीं घी डिलीवरी के लिए भी मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत करता है और आपकी बॉडी को प्रसव पीड़ा के लिए तैयार करता है।

​अंगूर का जूस

अंगूर के जूस में अल्‍फा हाइड्रॉक्‍सी एसिड होते हैं जो शिशु का रंग गोरा करने के लिए जाने जाते हैं। गर्भवती महिला के अंगूर का जूस पीने से बच्‍चे का रंग साफ हो सकता है। आप दिन में दो बार 60 मि.ली की मात्रा में अंगूर का जूस पी सकती हैं। इससे हेल्‍दी और गोरा बच्‍चा पैदा हो सकता है।

​फ्रूट्स

खट्टे फल जैसे कि संतरा प्रेग्‍नेंसी में खाने से बच्‍चे का रंग साफ होता है। इन फलों में विटामिन सी होता है जो न सिर्फ बच्‍चे के विकास में मदद करते हैं बल्कि बेबी की स्किन टोन में भी सुधार करते हैं।

ऐसा माना जाता है कि अनानास में भी विटामिन सी होता है और यह शिशु के रंग को साफ कर सकता है। एक हफ्ते में एक गिलास अनानास का जूस पीने से गोरा बच्‍चा हो सकता है। लेकिन यहां ध्‍यान दें कि डॉक्‍टर से पूछे बिना अनानास न खाएं क्‍योंकि इसे प्रेग्‍नेंसी में खाने से मना किया जाता है।

सौंफ का पानी भी सुबह खाली पेट पीने से गर्भावस्‍था में मतली दूर होती है और बच्‍चे के स्किन के कलर में भी सुधार आता है।

बादाम का प्रयोग करें

बादाम का प्रयोग करने से बच्चा गोरा होने की संभावना मानी जाती है. क्योंकि बादाम में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बच्चे की त्वचा को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं. बदाम का प्रयोग कैसे किया जाए.

केसर वाला दूध

यह एक अत्यधिक प्रचलित फॉर्मूला है. जिसका प्रयोग मुख्यतः भारत में गोरा बच्चा प्राप्त करने के उद्देश्य से किया जाता है . असल में केसर के अंदर ऐसे गुण पाए जाते हैं जो त्वचा को मजबूती प्रदान करते हैं, और अल्ट्रावायलेट किरणों से लड़ने की क्षमता भी प्रदान करते हैं.

गोरा बच्चा पैदा करने के और दूसरे तरीके भी हैं जो प्रचलित है जैसे की
• माना जाता है कि गाजर का जूस पीने से महिला के यहां होने वाली संतान का रंग साफ होता है लेकिन यह जाड़ो में ही लगती है.

• ऐसे ही गर्मियों में पाया जाने वाला चुकंदर भी बच्चे की त्वचा को मजबूत बनाता है बच्चे को गोरा बनाता है.

• माना जाता है हरी सब्जी और काले अंगूर भी बच्चे को गोरा बनाने में मदद करते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info