क्या खाने से बुद्धि का विकास होता है?HealthPlanet

Posted on Mon 6th Mar 2023 : 12:27

इन 4 चीजों को खाने वाले बच्‍चों का दिमाग होता है तेज, बनते हैं स्‍मार्ट और इंटेलिजेंट -

​खरबूजे के बीज

गर्मियों के मौसम में खरबूजा सबसे लोकप्रिय फलों में से एक होता है। इसमें उच्‍च मात्रा में विटामिन ए होता है जिससे बच्‍चों की आंखों की रोशनी बढ़ती है। खरबूजे के बीजों में बच्‍चों की इम्‍यूनिटी को बढ़ाने के लिए विटामिन सी भी होता है।

​मस्तिष्‍क को फायदा

ये मस्तिष्‍क में ऑक्सीजन के प्रवाह को बढ़ाते हैं जिससे मस्तिष्‍क के ऊतक अपने आप शांत और तनाव मुक्‍त हो जाते हैं। आप मिल्‍क शेक या स्‍मूदी में खरबूज के बीज डालकर बच्‍चे को दे सकते हैं।

​अलसी के बीज

अलसी के बीज फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड का बेहतरीन स्रोत होते हैं। इससे मूड और याद्वाश्‍त को कंट्रोल करने वाले मस्तिष्‍क के हिस्‍सों को काम करने में मदद मिलती है। आप बच्‍चों के ओट्स, सलाद या डेजर्ट में अलसी के बीजों का पाउडर डाल सकती हैं।

​कद्दू के बीज

ये मैग्‍नीशियम, जिंक, आयरन और कॉपर से युक्‍त होते हैं जो नर्वस सिस्‍टम और मस्तिष्‍क की सेहत के लिए आवश्‍यक हैं। इन बीजों से दिमाग तेज होता है। एक स्‍टडी के मुताबिक कद्दू के बीजों में अनसैचुरेटिड फैट होते हैं जो मस्तिष्‍क और तंत्रिका तंत्र के स्‍वस्‍थ विकास के लिए अहम होते हैं।

​सूरजमुखी के बीज

इन बीजों में आयरन और फाइबर खूब होता है। ये विटामिन ई, मैग्‍नीशियम, फास्‍फोरस और जिंक से भरपूर होते हैं। एंटीऑक्‍सीडेंट से युक्‍त होने की वजह से सूरजमुखी के बीज दिमाग की कोशिकाओं को ऑक्‍सीडेटिव स्‍ट्रेस और डैमेज से बचाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info