क्या चिकन ज्यादा खाना अच्छा है?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Mar 2023 : 09:53

रोज चिकन खाना अच्छा नहीं है क्योंकि जब आप बहुत ज्यादा प्रोटीन का सेवन करते हैं तो आपका शरीर अतिरिक्त प्रोटीन को स्टोर कर लेता है जिसे फैट के रूप में नहीं जलाया जा सकता। और आपका वजन बढ़ने लगता है।

ज्यादा चिकन खाने से भी बिगड़ सकती है सेहत -

कोलेस्ट्रोल बढ़ता है

सही तरीके से चिकन खाना से आपका कोलेस्ट्रॉल का लेवल नहीं बढ़ता हैं. ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसका सेवन कैसे कर सकते हैं. अगर आप डीप फ्राइड चिकन खाने के शौकीन हैं तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं हैं कि आपका कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाता है. दरअसल, अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन की एक रिपोर्ट के अनुसार, सफेद चिकन ठीक उसी प्रकार कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है जैस रेड मीट करता है. आप कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल में रखने के लिए उबला, ग्रिल्ड या बेक्ड चिकन का सेवन करें.

हाई हीट फूड

चिकन का तासीर गर्म होता है. ये आपके शरीर के टेंपरेचर को बढ़ाने के काम करता है. आसान भाषा में कहें तो ये शरीर में तापमान बढ़ाने का काम करता है. खासतौर पर गर्मी के मौसम में कई लोगों की नाक से पानी आने लगता है. ऐसा इसलिए क्योंकि वो रोजोना चिकन खाते हैं. अगर चिकन खाते समय आपके नाक से भी पानी आने लगता है तो बेहतर है कि आप कुछ दिन बाद खाएं.

वजन बढ़ाता है

रोजाना चिकन खाने से वजन बढ़ता है. चिकन बीरयानी, बटर चिकन, फ्राइड चिकन जैसी चीजों में कैलोरी की अधिक मात्रा होता है. इसलिए बेहतर है कि आप हफ्ते में एक बार खाएं. लेकिन रोजाना खाने से वजन बढ़ सकता है और इसकी वजह से कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी बढ़ जाता है.

यूटीआई से संबंध

चिकन की कुछ किस्मों को खाने से यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन होने का खतरा रहता है. अमेरिकी की स्टडी के अनुसार, कुछ चिकन में ई. कोली नाम का स्ट्रेन होता है जिसमें यूटीआई समेत अन्य संक्रमण होता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info