क्या सोने से पहले खाने से आप मोटे हो जाते हैं?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Mar 2023 : 12:57

रात में भोजन करने के तुरंत बाद सोने से क्यों बढ़ता है वजन? जानिए क्या है सच

यदि आप अक्सर देर रात भोजन करने के तुरंत बाद सो जाते हैं, तो आप सीधे-सीधे मोटापे को दावत दे रहे हैं। जी हां, मोटापा केवल खाने से ही नहीं, बल्‍कि खराब लाइफस्टाइल की वजह से भी बढ़ता है।
खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण वजन बढ़ना एक आम समस्या है। इसके अलावा डायबिटीज और उच्च रक्तचाप सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भी मोटापा बढ़ता है। कई बार खानपान के नियमों का पालन न करने और कभी भी कुछ भी खाने की आदत के कारण भी लोग मोटापे से परेशान होते हैं।


हम अक्सर पढ़ते और सुनते हैं कि रात में खाना खाने के तुरंत बाद नहीं सोना चाहिए। लेकिन हम इन नियमों को फॉलो नहीं करते हैं और अक्सर देर रात भोजन करने के तुरंत बाद सो जाते हैं। हाल ही में वैज्ञानिकों ने रिसर्च में पाया है कि रात में भोजन करने के तुरंत बाद सोने से मोटापा बढ़ता है। जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म में इस फैक्ट छापा गया है।

भोजन के बाद बढ़ जाता है ब्लड शुगर
भोजन करने के बाद आमतौर पर बॉडी का ब्लड शुगर स्तर बढ़ता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि रात में भोजन करने के तुरंत बाद सोने से रक्त शर्करा का स्तर काफी खतरनाक हो सकता है। इससे न सिर्फ वजन बढ़ता है बल्कि कई तरह की बीमारियां भी उत्पन्न होती हैं। वहीं, दिन में अधिक कैलीरी का सेवन करने से भी वजन बढ़ता है और मेटाबोलिक सिंड्रोम का जोखिम बढ़ सकता है।



रात में खाने के बाद सो जाने से क्यों बढ़ता है वजन?
जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के रिसर्चर के अनुसार, देर रात भोजन करने के बाद बॉडी में ग्लूकोज का सेवल असामान्य हो जाता है। इससे मेटाबोलिज्म प्रभावित होता है और फैट तेजी से बढ़ता है। इसके अलावा इससे नींद और सेहत दोनों पर असर पड़ता है। स्टडी में यह भी पाया गया कि खाने के तुरंत बाद सोने या देर रात भोजन करने से डायबिटीज और मोटापे सहित कई बीमारियां हो सकती हैं।


सोने के बाद पाचन हो जाता है धीमा
रात में सोने के बाद पाचन सहित शरीर की कई क्रियाएं धीमी हो जाती हैं। रात में भोजन करने के तुरंत बाद सो जाने से पाचन क्रिया धीमी होने के कारण भोजन सही तरीके से नहीं पच पाता है। इसके कारण भारीपन, कब्ज, पेट में सूजन, बदहजमी और अपच सहित कई समस्याएं हो सकती हैं।

कैसे निकला निष्कर्ष ?
10 स्वस्थ पुरुष और महिलाओं पर किए गए रिसर्च में वैज्ञानिकों ने पाया कि इनमें में जो लोग रात में भोजन के तुरंत बाद सो गए उनका ब्लड शुगर 18 प्रतिशत बढ़ गया। जबकि जल्दी भोजन करने के बाद कुछ देर तक टहलने वालों का ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहा। इस रिसर्च के आधार पर वैज्ञानिकों ने निष्कर्ष निकाला कि रात में भोजन के ठीक बाद सोने से वजन बढ़ता है।
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मोटापे से बचने के लिए लाइफस्टाइल सुधारना चाहिए। इसके साथ ही रात में खाना खाने के तुरंत बाद नहीं सोना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info