क्या सरसों का तेल बवासीर में मदद करता है?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 14:51

सरसों का तेल बवासीर के लिए – Mustard Oil For Piles in Hindi

सरसों का तेल बवासीर के लिए – बवासीर की समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं. इससे उठने बैठने में भी तकलीफ होती है. बवासीर होने का मुख्य कारण है कब्जियत होता है. कब्ज रहने से शौच होने में परेशानी होती है. ज्यादा दिनों तक कब्जियत रहने से बवासीर होने की संभावना रहती है.

अगर आप बवासीर क्या होता है? इसके बारे में नहीं जानते तो सबसे पहले इसकी बात कर लेते हैं. बवासीर एक तरह की बीमारी है जो कि हमारे मलद्वार के रास्ते में हो जाता हैं. मलाशय और गुदा में सूजन और सूजन वाली नसें में से ब्लीडिंग होने लगती है. इसे ही बवासीर कहा जाता है.

बवासीर की बीमारी होने के कई कारण होते हैं. इनमें से सबसे प्रमुख पुरानी कब्ज को माना जाता है. अगर आपको लंबे समय तक कब्जियत की शिकायत रहती है तो आगे चलकर आपको बवासीर हो सकती है. बवासीर से निजात पाने के कई घरेलु नुस्खे हैं. आज के इस पोस्ट में आप लोगों को सरसों के तेल से बवासीर का इलाज कैसे करें इसके बारे में बताने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं…
सरसों का तेल बवासीर के लिए –


बवासीर से छुटकारा पाने के लिए सरसों का तेल काफी फायदेमंद होता है. इसकी तासीर गर्म होती है. बवासीर के इलाज के लिए सरसों का तेल का उपयोग कर सकते हैं. इसके लिए सुबह-शाम बवासीर के मस्सों पर सरसों का तेल लगाएं. 4 से 5 दिन में ही बवासीर के मस्से सूखने लगेंगे. 10 दिन के अन्दर काफी हद तक बवासीर से छुटकारा मिल जायेगा.

सरसों के तेल के बवासीर के अलावा और भी कई फायदे हैं. सरसों के तेल से मालिश के बाद नहाने से स्किन स्वस्थ रहता है. घर से निकलने से पहले नाक में सरसो का तेल २ बून्द डालने से धूल, धुआँ और गन्दगी को सांस नली में जाने से रुकता है. इससे साइन्स होने का भी खतरा काम होता है.

इतना ही नहीं, रात में सरसो का तेल कान में डालने से नींद अच्छी आती है और बहरापन होने से भी बचाव है. पीठ, छाती और नाभि में तेल लगाकर धुप में रहने से कई बीमारियाँ दूर रहती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info