क्या शुगर से पैरों में दर्द होता है?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 13:16

जानें- आखिर डायबिटीज में पैरों में दर्द क्यों होता है? इन टिप्स से मिलेगा छुटकारा

क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज मरीज के पैरों में दर्द क्यों होता है. दरअसल, डायबिटीज के मरीजों में पैरों में दर्द की समसया आम बन चुकी है, लेकिन इसका इलाज बहुत जरूरी है. नहीं तो यह समस्या गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है. दरअसल, ब्लड शुगर जब कंट्रोल में नहीं रहता है तो ब्‍लड पहुंचाने वाली कैपेलरी डैमेज हो जाती हैं. यही वजह है के मरीजों के पैर में दर्द की समस्‍या हो सकती है.
इन वजहों से भी पैरों में होता है दर्द

इसके अलावा डायब‍िटीज के मरीजों को पैर में दर्द होने पर मसल्‍स में कमजोरी, जलन का अहसास, यूटीआई के साथ पैर में दर्द आद‍ि लक्षण देखने को म‍िल सकते हैं. इसके अलावा व‍िटाम‍िन की कमी के कारण डायब‍िटीज में मरीजों को पैरों में दर्द की श‍िकायत होती है. इतना ही नहीं कई बार इंफेक्‍शन के कारण भी डायब‍िटीज में मरीजों को पैरों में दर्द की श‍िकायत हो सकती है.
डाइट में शामिल करें फल और सब्जियां

डायब‍िटीज कंट्रोल करने के ल‍िए आप होल ग्रेन्‍स को डाइट में शामिल करें आपको फल और सब्‍ज‍ियों को भी डाइट में शाम‍िल करना चाह‍िए. इसके अलावा आपको डेयरी प्रोडक्‍ट्स का ज्‍यादा सेवन नहीं करना चाहिए.

व‍िटाम‍िन डी और व‍िटाम‍िन बी12 का सेवन करें

अगर डायब‍िटीज में आपको पैर दर्द की समस्या है, तो आपको व‍िटाम‍िन डी और व‍िटाम‍िन बी12 का सेवन करना चाह‍िए. नसों को डैमेज होने से बचाने के ल‍िए व‍िटाम‍िन बी12 का सेवन जरूरी है, अगर नसों में कमजोरी है तो इस व‍िटाम‍िन का सेवन करें इसके अलावा हड्ड‍ियों के ल‍िए आपको व‍िटाम‍िन डी का सेवन भी करना चाह‍िए.
नमक के पानी से पैर धोएं

आपको गर्म पानी के साथ नमक म‍िलाकर घोल तैयार करना चाह‍िए और उसमें पैर डुबोकर बैठ जाएं, इससे पैरों का दर्द ठीक होगा. नमक के पानी में पैरों को डुबानो से पैर में सूजन की समस्‍या भी दूर होती है और दर्द भी कम होता है

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info