क्या मूंगफली से लीवर खराब हो सकता है?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 17:23

इन 5 समस्याओं में भूलकर भी नहीं खानी चाहिए मूंगफली, सेहत को होंगे नुकसान

Side Effects Of Peanuts: मूंगफली से शरीर के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन कुछ लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए।
Side Effects Of Peanuts: मूंगफली अधिकतर लोगों को काफी पसंद होती है। सर्दियों में अधिकतर लोग इसका सेवन करते हैं। मूंगफली में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट और फाइबर आदि पाए जाते हैं। मूंगफली खाने से शरीर को ऊर्जा मिलने के साथ शरीर की इम्यूनिटी भी मजबूत होती हैं। अधिकतर लोग मूंगफली को कभी भी खाना शुरू कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं मूंगफली खाने के जितने फायदे है। उसके कई नुकसान भी हैं। मूंगफली खाने से उन लोगों को बचना चाहिए। जिन लोगों को वजन बढ़ने की टेंशन रहती है। साथ ही जिन लोगों को एलर्जी हैं उन लोगों को भी मूंगफली खाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं मूंगफली खाने के नुकसान।
लिवर रोग

अगर आपको लिवर से संबंधित कोई परेशानी है, तो ऐसे लोगों को मूंगफली खाने से बचना चाहिए। मूंगफली खाने से शरीर में अफलाटॉक्सिन की मात्रा बढ़ जाती है। जिस कारण लिवर को नुकसान हो सकता है। ऐसे में जिन लोगों को लिवर की समस्या है। मूंगफली नहीं खानी चाहिए।
वजन तेजी से बढ़ता है

नियमित मूंगफली के सेवन से वजन तेजी से बढ़ता है। मूंगफली में हाई कैलोरी होती है। जिस कारण वजन तेजी से बढ़ता है। वजन तेजी से बढ़ने के कारण शरीर में कई तरह की बीमारियां लगने का खतरा बना रहता हैं। ऐसे में अगर आप बढ़ते हुए वजन से परेशान है, तो मूंगफली खाने से बचें।
एलर्जी संबंधी परेशानी

मूंगफली खाने से एलर्जी संबंधित परेशानी बढ़ सकती है। इसको खाने से शरीर पर सूजन, लालिमा, खुजली और लाल चकत्ते हो सकते हैं। मूंगफली की तासीर गर्म होती है। ऐसे में ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से परेशानी बढ़ सकती है। अगर आपको एलर्जी की परेशानी है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।


एसिडिटी

जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या होती है। उन लोगों को मूंगफली खाने से बचना चाहिए। मूंगफली खाने से कब्ज, एसिडिटी, अपच और गैस आदि की समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र खराब हो सकता हैं। ऐसे में जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्या होती है। उन्हें मूंगफली खाने से बचना चाहिए।
बढ़ जाती है सोडियम की मात्रा

कई मूंगफली में स्वाद बढ़ाने के लिए नमक के साथ कई तरह के मसालों का उपयोग किया जाता है। जिस कारण शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ सकती है। शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ने से रक्तचाप और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता हैं।

मूंगफली फायदेमंद होने के साथ नुकसानदायक भी होती है। ऐसे में इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। अगर आपको बीमारी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन शुरू करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info