क्या मैं गर्म पानी पी सकता हूं और वजन कम कर सकता हूं?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 10:46

क्या दिनभर गर्म पानी पीने से सच में वजन कम होता है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Weight Loss: गर्म पानी पीने से वजन कम करने की प्रोसेस बढ़ सकती है। जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
Ashu Kumar Das
Hot water good for weight loss: कोरोना महामारी के बाद लोगों ने अपनी फिटनेस और हेल्थ पर ज्यादा ध्यान दिया है। लोग अपने खानपान, एक्सरसाइज, योग और लाइफस्टाइल का पूरा ध्यान रखते हैं, ताकि उनकी इम्यूनिटी स्ट्रांग रहे। खुद को हेल्दी रखने के लिए कई लोग इन दिनों वजन को मैनेज करने में लगे हुए हैं। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, वो अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी से करते हैं। लोगों का मानना है कि नियमित तौर पर गर्म पानी पीने से शरीर का फैट तेजी से पिघलता है और वजन घटाने में मदद मिलती है। क्या वाकई गर्म पानी पीने से वजन (is hot water good for weight loss) कम होता है, इसके लिए हमने रायबरेली के जिला अस्पताल के डॉक्टर शंकर आचार्य से बातचीत की।
क्या गर्म पानी से वजन कम होता है? - Does hot water cause weight loss?
डॉक्टर का कहना है कि गर्म पानी पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है। गर्म पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं, जो वजन को घटाने में मदद करते हैं। नियमित तौर पर गर्म पानी पीने से शरीर का मेटाबॉल्जिम बूस्ट होता है। गर्म पानी पाचन क्रिया को सुधारने के लिए भी बेस्ट माना जाता है।


गर्म पानी पीने के फायदे- Benefits of drinking hot water
मेटाबॉलिज्म को करता है बूस्ट
गर्म पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेजी से बूस्ट हो जाता है। ये शरीर के अंदरूनी तापमान को करने में भी मदद करता है। डॉक्टर का कहना है कि खाना खाने से आधे घंटे पहले गर्म पानी का सेवन किया जाए, तो ये मेटाबॉलिज्म में 30 प्रतिशत तक वृद्धि कर सकता है, जिसकी वजह से तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है।


भूख को करता है कंट्रोल
नियमित तौर पर गर्म पानी का सेवन करने से ये भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है। खाने से थोड़ी देर पहले गर्म पानी का सेवन तरने से ये तेजी से कैलोरी को बर्न करता है। जिसकी वजह से वजन तेजी से कम होता है।
पाचन क्रिया में लाता है सुधार

कई लोगों को खाना खाने के बाद पेट में दर्द, कब्ज और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं। ऐसे लोगों को नियमित तौर पर गर्म पानी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। गर्म पानी आंत को सिकड़ने में मदद करता है। साथ ही गर्म पानी का सेवन करने से आंत में जमाव कम हो जाता है। गर्म पानी शरीर का तापमान बढ़ता है, जिसकी वजह से पसीना आता है। पसीना पोर्स से टॉक्सिन्स निकालता है।


वजन कम करने के लिए कैसे पिएं गर्म पानी
वजन कम करने के लिए दिन में तीन बार गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है। आप सुबह उठने के बाद, लंच से आधे घंटे पहले और रात को सोने से 1 घंटे पहले गर्म पानी का सेवन करते हैं, तो ये तेजी से वजन घटाने में मदद कर सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info