क्या मैं रोज ताजा अदरक का पानी पी सकता हूं?HealthPlanet

Posted on Thu 22nd Dec 2022 : 15:30

क्या आप जानते हैं खाली पेट अदरक का पानी पीने के ये फायदे?

अदरक पानी पीने के फायदे

सर्दियां बस आने ही वाली हैं. कुछ लोग तो अभी से रात में कंबल ओढ़ के सोने लगे हैं. इस मौसम की शुरुआत में कई लोगों के गले में खराश पैदा हो जाती है जिससे काफी तकलीफ होती है. ऐसे में अदरक वाली चाय पीने में किसी अमृत से नहीं लगती है. खराश थोड़ी थोड़ी जाती रहती है और काफी राहत भी महसूस होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं इसके अलावा भी अदरक इतना फायदेमंद है कि इसे गुणों की खान कहना गलत नहीं होगा. आइए जानते हैं अदरक के गुण और इसके फायदे.

एंटी-इंफ्लेमेट्री और एंटी बैक्टीरियल गुण:
सर्दी जुकाम होने पर अदरक सेंक के चूसने पर काफी राहत महसूस होती है. ऐसा इसलिए क्योंकि अदरक में एंटी-इंफ्लेमेट्री और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. इससे बॉडी में आने वाली सूजन भी धीरे धीरे जाती रहती है.

खाली पेट अदरक का पानी पीने के फायदे:
अगर आपका हाजमा गड़बड़ रहता है तो अदरक को रातभर आधे गिलास पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इस पानी को पी जाएं. इससे आपका हाजमा तो ठीक होगा ही साथ ही आप दिन भर खुद ऊर्जावान भी महसूस करेंगे.

कम होगा मोटापा:
अगर आप एक हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं तो रोज खाली पेट अदरक का पानी पीने से आपका वजन भी कम होगा. इसके साथ ही अदरक ब्लड शुगर और डायबिटीज जैसे रोगों में भी काफी फायदेमंद है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info