क्या मैं ब्लड टेस्ट से पहले चाय पी सकता हूं?HealthPlanet

Posted on Mon 6th Mar 2023 : 14:17

खून की जांच से पहले क्यों रहना होता है खाली पेट? जानें क्या है इसका मुख्य कारण

ज्यादातर जांच में डॉक्टर आपको खाली पेट जांच कराने की सलाह देते हैं, जानें खून की जांच में भी आपको क्यों रहना होता है भूखा और क्या है इसका फायदा।
स्वास्थ्य की सही जानकारी लेने के लिए अक्सर कई ऐसे टेस्ट होते हैं जिनमें मरीज की जांच खाली पेट की जाती है, ऐसे ही कुछ खून की जांच (Blood Test) ऐसी हैं जिनकी जांच भी खाली पेट ही करनी होती है। ऐसे में कई लोगों को कमजोरी के कारण चक्कर आना और थकावट महसूस होने लगती है, हालांकि वो जांच के बाद कुछ खा सकते हैं। लेकिन क्या आपने कभी इस बारे में सोचा है कि ब्लड टेस्ट यानी खून की जांच से पहले आपको भूखा क्यों रहना पड़ता है या खाली पेट क्यों जांच की सलाह दी जाती है। अगर नहीं जानते तो कोई नहीं आपकी तरह ज्यादातर लोग इसके पीछे का कारण नहीं जानते, तो हम आपको इस लेख में बताते हैं कि आखिरकार क्यों डॉक्टर आपको खाली पेट जांच की सलाह देता है।

खाली पेट खून की जांच के कारण
ब्लड टेस्ट (Blood Test) से पहले खाली पेट रहना इसलिए जरूरी होता है कि क्योंकि खाली पेट आपका खून बिलकुल साफ होता है और वो सही परिणाम बताता है। आपको बता दें कि विटामिन, खनिज, वसा, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन जो सभी खाद्य और पेय पदार्थ बनाते हैं ये आपके खून और जांच के परिणामों को प्रभावित करते है और आपके ब्लड लेवल रीडिंग पर भी बुरा असर डालते हैं, जिसके कारण आपकी जांच या परिणाम गलत आते हैं।
इन ब्लड टेस्ट में आपको रहना होता है खाली पेट

रक्त शर्करा परीक्षण।
लिवर की जांच।
कोलेस्ट्रॉल का स्तर पता लगाने के लिए।
ट्राइग्लिसराइड स्तर परीक्षण।
एचडीएल स्तर की जांच।
एलडीएल स्तर की जांच।
गुर्दे से संबंधित में खाली पेट रहना जरूरी है।
लिपोप्रोटीन पैनल।

इसके साथ ही अगर आपका डॉक्टर आपके लिए एक नया ब्लड टेस्ट(Blood Test) करना चाहते हैं तो वो आपको टेस्ट से पहले बताएगा कि आपको कितनी देर पहले खाली पेट रहना होगा या आपको इसकी जरूरत ही नहीं है।

कितनी देर रहना चाहिए खाली पेट
अक्सर लोगों के मन में ये सवाल होता है कि हमे ब्लड टेस्ट (Blood Test)के लिए कितनी देर या कब तक कुछ नहीं खाना है, इसका जवाब आपको वैसे तो डॉक्टर ही देता है। लेकिन ज्यादातर ब्लड टेस्ट में करीब 8 घंटे तक कुछ भी नहीं खाना चाहिए, इस बीच आप सिर्फ पानी पी सकते हैं जो आपके स्वास्थ्य में किसी तरह की कोई बाधा पैदा नहीं करता। इसके अलावा अगर आपकी कोई गंभीर जांच है तो आपको डॉक्टर 12 घंटे तक कुछ न खाने की सलाह भी दे सकते हैं। जिससे की आपका परिणाम बिलकुल सही सामने आ सके।

ब्लड टेस्ट से पहले कॉफी पीना सही?
आप ही नहीं बल्कि ज्यादातर लोगों को लगता है कि खून की जांच (Blood Test) से पहले कॉफी पीने से किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता ये एक तरल पदार्थ है, जबकि आपको अंदाजा नहीं है ये आपके परिणाम को बदल सकता है। कॉफी रक्त परीक्षण के परिणामों में बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है, क्योंकि कॉफी में मौजूद कैफीन और घुलनशील पदार्थ आपके खून में मिल जाते हैं। इसलिए आपको सिर्फ ब्लड टेस्ट के लिए पानी का सेवन ज्यादा से ज्यादा मात्रा में करना चाहिए, जिससे की आपकी खून की जांच बिलकुल सही आए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info